भजनलाल सरकार के लिए भाजपा ने बनाई विशेष टीम, करेगी थिंक टैंक का काम | रिटायर्ड IAS और IPS को भी जोड़ा

जयपुर

भाजपा के राष्ट्रीय नेत्रत्व ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सहयोग के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक विशेष टीम गठित की है। यह टीम सीएम के लिए थिंक टैंक के रूप में काम करेगी। यह टीम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विभिन्न राजनीतिक-प्रशासनिक मुद्दों पर सलाह देने का काम करेगी। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी मुख्यमंत्री के लिए अलग से एक सलाहकार मण्डल बनाया गया है। अन्यथा अभी तक मुख्यमंत्री के सलाहकार ही नियुक्त होते आए हैं।

जल ​जीवन मिशन घोटाला : पूर्व मंत्री महेश जोशी के आधा दर्जन ठिकानों पर ED की रेड | घोटाले से जुड़े कई अधिकारी व ठेकेदारों के यहां भी  छापेमारी

माना जा रहा है कि भजनलाल शर्मा का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव कम होने के कारण पार्टी नेत्रत्व ने यह कदम उठाया है। यह टीम एक विशेष टास्क फोर्स की तरह से काम करेगी। इस टीम से रिटायर्ड IAS और रिटायर्ड IPS को भी जोड़ा गया है। इस टीम में कुछ ऐसे वरिष्ठ नेताओं को खास तवज्जो दी गई है जो पिछले चुनाव में हार गए या उनको टिकट नहीं मिल पाया। इस टीम की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जल्दी ही दिल्ली में एक बैठक होगी।

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि भाजपा की इस नई पहल से यह संदेश जनता के बीच जाएगा कि यह सरकार मुद्दों पर चलने वाली सरकार है। इसे इस रूप में देखा जा रहा है कि  यह थिंक टैंक सरकार में शामिल मंत्रियों को भी नियंत्रित करने का काम करेगा। पार्टी का राष्ट्रीय नेत्रत्व यह संदेश देना चाहता है कि यह सरकार व्यक्ति से ज्यादा मुद्दों के आधार पर चलने वाली सरकार है।

थिंक टैंक में इनको किया शामिल
 थिंक टैंक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और राव राजेन्द्र सिंह के साथ एक-एक रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस को भी जोड़ा है। आपको बात दें कि राजेन्द्र राठौड़ इस बार चुनाव हार गए थे। इससे पहले वह सात बार विधायक रह चुके हैं। वह भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे की सरकार में भी मंत्री रहे हैं। इसी तरह प्रभुलाल सैनी वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं राव राजेन्द्र सिंह आर्थिक मामलों के जानकार भी हैं। वे विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।  इस बार पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

जल ​जीवन मिशन घोटाला : पूर्व मंत्री महेश जोशी के आधा दर्जन ठिकानों पर ED की रेड | घोटाले से जुड़े कई अधिकारी व ठेकेदारों के यहां भी  छापेमारी

राजस्थान सरकार के मंत्रियों को बंगले आवंटित | जानें किसको कौनसा मिला

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ, भर्ती नियमों में संशोधन को सरकार ने दी मंजूरी | कॉलेजों में खाली  हैं 3800 पद

एक शेयर पर 7 बोनस शेयर देने जा रही है ये कंपनी, एक साल में दिया 588% रिटर्न

RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे EXAM

UGC बना रहा है लेखकों की टीम, 12 भारतीय भाषाओं में लिखी जाएंगी ग्रेजुएशन की किताबें | आप भी हैं लेखक तो इस डेट तक करें अप्लाई

हिन्दू कर्मचारियों को 22 जनवरी को मिलेगी 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी | इस देश ने किया बड़ा ऐलान

ये रहा नए साल का इनकम टैक्स कैलेंडर, नोट कर लीजिए टैक्स से जुड़े कामों की डेट

कौन थी भगवान् श्रीराम की बड़ी बहन। क्यों नहीं मिलता इनका रामायण में उल्लेख

PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, FD पर बढ़ गया अब इतना ब्याज |  यहां जानें ताजा ब्याज दरें

महिला कर्मचारियों के लिए राहत की बड़ी खबर, अब इन मामलों में अपने बच्चे को बना सकेंगी पेंशन नॉमिनी

पिता-पुत्र और पति-पत्नी के बीच कैश का लेन-देन हुआ तो आ सकता है टैक्स का नोटिस

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें