लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने कोरोना नेगेटिव हो चुके मरीजों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। इसके लिए उसने एक नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक कोविड निगेटिव होने के बाद पोस्ट कोविड दिक्कतें झेल रहे मरीजों का फ्री में इलाज किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने इस बारे में शासनादेश भी जारी कर दिया है। नए आदेश के तहत कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद इससे जुड़े लक्षणों और दुष्प्रभावों से जूझने वाले मरीजों का इलाज होगा। यूपी सरकार ने ये फैसला तब लिया है जब कई मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यूपी मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव आलोक कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेजों में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी अगर उन्हें पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है, तो उनका भी मुफ्त इलाज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- 25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
- भुसावर में ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो’ की गूंज | महिलाओं की अगुवाई में निकली जनजागरण रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
- पिंक सिटी कप में भरतपुर का ‘ताइक्वांडो धमाका’ | जयशंकर टाईगर क्लब ने 15 मेडल जीतकर लहराया परचम
- नदबई मर्डर के आरोपी अब तक फरार | व्यापार महासंघ का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं तो जिला-स्तर पर आंदोलन
- रेलवे लॉबी में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या | ड्यूटी ज़ोन में घुसे बदमाश, सुरक्षा पर बड़ा सवाल
- पहले ही दिन चौके-छक्कों की बरसात | भरतपुर सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़, जवाहर नगर और रॉयल क्लब की जीत
- 12 महीने में सैलरी बढ़ाने का अल्टीमेटम | सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ा संकेत, 2027 से लागू होगा नया वेतन
- बचाने कूदे, खुद डूब गए तीन मासूम | धौलपुर में पार्वती नदी ने छीनी तीन जिंदगियां, गांव में मातम
- बारात से पहले मातम, बस ने कुचली मासूम | भरतपुर में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आंगन में चीखें गूंजीं
- पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, गांव सन्न | दौसा में रातभर लापता रही कोमल, सुबह 400 मीटर दूर मिली लाश
अभी तक लगता था शुल्क
आपको बता दें कि अभी तक राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से पोस्ट कोविड-19 ट्रीटमेंट और अन्य सेवाओं के लिए फीस ली जा रही थी। लेकिन इस आदेश के बाद अब लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) और केजीएमयू (KGMU) समेत सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों और प्रदेश भर के निजी व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इलाज नि:शुल्क होगा।
