जयपुर
राजस्थान सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के परामर्श के बाद 26 मई बुधवार को प्रदेश में सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों का गठन करने के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश राज्य के विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव विनोद भरवानी के हस्ताक्षरों से जारी किए गए। इन आदेशों के बाद राजस्थान में कुल 18 और सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय अस्तित्व में आ गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इससे न्यायालयों में काम के दबाव को कम करने में काफी मदद मिलेगी।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश तय करेंगे क्षेत्राधिकार
ये 18 सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय राजस्थान में भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुन्झुनू, जोधपुर, पाली, सीकर और टोंक जिलों में खोले गए हैं। आदेशों के अनुसार उपरोक्त न्यायालयों का स्थानीय क्षेत्राधिकार सिविल न्यायालय अध्यादेश एवं दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- 25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
- भुसावर में ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो’ की गूंज | महिलाओं की अगुवाई में निकली जनजागरण रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
- पिंक सिटी कप में भरतपुर का ‘ताइक्वांडो धमाका’ | जयशंकर टाईगर क्लब ने 15 मेडल जीतकर लहराया परचम
- नदबई मर्डर के आरोपी अब तक फरार | व्यापार महासंघ का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं तो जिला-स्तर पर आंदोलन
- रेलवे लॉबी में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या | ड्यूटी ज़ोन में घुसे बदमाश, सुरक्षा पर बड़ा सवाल
- पहले ही दिन चौके-छक्कों की बरसात | भरतपुर सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़, जवाहर नगर और रॉयल क्लब की जीत
- 12 महीने में सैलरी बढ़ाने का अल्टीमेटम | सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ा संकेत, 2027 से लागू होगा नया वेतन
- बचाने कूदे, खुद डूब गए तीन मासूम | धौलपुर में पार्वती नदी ने छीनी तीन जिंदगियां, गांव में मातम
- बारात से पहले मातम, बस ने कुचली मासूम | भरतपुर में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आंगन में चीखें गूंजीं
- पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, गांव सन्न | दौसा में रातभर लापता रही कोमल, सुबह 400 मीटर दूर मिली लाश
