अलविदा! मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी-यूरिन इन्फेक्शन से जूझ रहे थे, UP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

गुरुग्राम / लखनऊ 

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में निधन हो गया। 82 साल के मुलायम यूरिन इन्फेक्शन के चलते 26 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर मुलायम के निधन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

मुलायम को 2 अक्टूबर को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद ICU में शिफ्ट किया गया था। मेदांता के PRO ने बताया था कि मुलायम सिंह को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ गई थी। स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था।

22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई। मुलायम कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की दो शादियां हुईं। पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था। अखि‍लेश यादव मुलायम की पहली पत्नी के ही बेटे हैं। उनके निधन पर राजनेताओं से लेकर आम लोगों तक ने दुख जताया है।

मुलायम सिंह यादव मौजूदा वक्त में मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं उत्तर प्रदेश की राजनीति हो देश की राजनीति, मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता हैं वे तीन बार UP के सीएम रहे और वो केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं

रेलवे ने की 20 DRM अफसरों की नियुक्ति, जानिए किसको कहां लगाया | आधा दर्जन GM की भी नियुक्त शीघ्र

प्रोसिक्यूटर के पदों के लिए निकली भर्ती, 13 अक्टूबर तक करें अप्लाई

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी

सीएम पर संशय: माफीनामे के बाद गहलोत रहें या जाएं, पर तलवार की धार पर ही चलेगी सरकार | बड़ा सवाल; क्या राजस्थान में अब बिखर जाएगी कांग्रेस