भरतपुर में भारी वर्षा, जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दो दिन का अवकाश, मंडी अनिश्चित काल के लिए बंद | इस वीडियो और फोटोज में देखिए जलप्लावन का नजारा

भरतपुर 

भरतपुर जिले में पिछले 2 दिन से हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव और मौसम विभाग द्वारा  वर्षा की चेतावनी को देखते हुए संपूर्ण जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच भारी बरसात के बाद कुम्हेर गेट अनाज मंडी भरतपुर में कई-कई फ़ीट पानी भर जाने से मंडी को अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा व्यापार मंडल नवीन मंडी यार्ड की ओर से की गई है।

सभी फोटो भरतपुर के 'फोटो जर्नलिस्ट' सुरेश गर्ग के सौजन्य से

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि  उन्होंने बताया कि  पिछले 2 दिन से भरतपुर जिले में भारी बरसात होने से जगह जगह रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं एवं मकानों को क्षति हुई है। साथ ही कई स्थानों पर पशुओं की मृत्यु की भी सूचना है। ऐसी स्थिति को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पढ़ने वाले बच्चों का दस और ग्यारह अक्टूबर का अवकाश रहेगा।

जिला कलक्टर के अनुसार सभी शिक्षक उक्त दिवसों पर विद्यालयों में एवं आगंनबाडी कार्यकर्ता / सहायिका आगनबाडी केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला कलेक्टर ने यह भी बताया कि भारी बरसात को देखते हुए भरतपुर शहर में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के द्वारा सम्पूर्ण निगरानी रखी जा रही है। नगर निगम भरतपुर द्वारा पानी भराव के स्थानों पर पम्पसैट लगाए जाकर पानी निकासी की जा रही है तथा सभी कार्मिकों को वार्डवार नियुक्त कर शीघ्रातिशीघ्र समस्या समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

इस कन्ट्रोल रूम पर दें विपदा की सूचना 
जिला प्रशासन, नगर निगम के माध्यम से जल भराव से पीड़ित परिवारों को आश्रय व भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, नगरीय संस्थाओं, तहसीलदारों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए  जा चुके हैं। जिला मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम 05644-220320 ( 24X7 ) घंटे चालू है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आमजन उक्त नम्बर पर सूचना दे सकता है। जिले के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को आमजन को सुचारु चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चिकित्सा प्रबंधों को सुनिश्चित करने हेतु पाबन्द कर दिया गया है। समस्त तहसीलदारों को नुकसान के सहायता प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजने के भी निर्देश दिये जा चुके है।

भरतपुर अनाज मंडी में पानी ही पानी
इधर भरतपुर की कुम्हेर गेट अनाज मंडी भरी बरसात के बाद पानी में डूब चुकी है। मंडी में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसे देखते हुए मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

व्यापार मंडल नवीन मंडी यार्ड भरतपुर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह टुंडा ने बताया कि कल हुई अत्यधिक बरसात के कारण मंडी परिसर में बहुत अधिक पानी भर गया है और पानी दुकानों के अंदर तक चला गया है प्रशासन पानी निकास की कोई व्यवस्था नहीं कर पाया है इसलिए नौ अक्टूबर  रविवार से मंडी अनिश्चितकालीन बंद करने का फैसला किया गया है  उन्होंने  प्रशासन से मांग की कि इस समस्या के निराकरण के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं

रेलवे ने की 20 DRM अफसरों की नियुक्ति, जानिए किसको कहां लगाया | आधा दर्जन GM की भी नियुक्त शीघ्र

प्रोसिक्यूटर के पदों के लिए निकली भर्ती, 13 अक्टूबर तक करें अप्लाई

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी

सीएम पर संशय: माफीनामे के बाद गहलोत रहें या जाएं, पर तलवार की धार पर ही चलेगी सरकार | बड़ा सवाल; क्या राजस्थान में अब बिखर जाएगी कांग्रेस