आगरा में डबल मर्डर, ट्रांसपोर्टर ने पत्नी और एक साल की मासूम बेटी को चाकू से गोद डाला, दोनों की मौत 

आगरा 

आगरा में शनिवार देर रात डबल मर्डर की घटना से सनसनी फ़ैल गई। एक ट्रांसपोर्टर ने अपनी पत्नी और बेटी को चाकू घोंप दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना का पता सोमवार सुबह उस समय लगा जब लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं देखी। मौके पर जाकर देखा तो दोनों के शव खून से लथपथ हालत में एक कमरे में पड़े मिले। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

अलविदा! मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी-यूरिन इन्फेक्शन से जूझ रहे थे

दिल दहलाने वाली यह घटना आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पैतखेड़ा गांव की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आगरा में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाला मनमोहन सिंह  के घर में उसकी पत्नी ममता और एक वर्ष की बेटी सौम्या और तीन वर्ष का बेटा आरव था। रविवार रात को मनमोहन घर पर आया और परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद लोगों ने 11 बजे उसे बाहर टहलता हुआ भी देखा।

देर रात को पति-पत्नी में किसी को बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मनमोहन सिंह ने पत्नी ममता और बेटी सौम्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। परिवार में अब तीन साल का बेटा आरव  बचा है।

घटना का पता आज सुबह लगा जब घर में कोई हलचल नहीं हुई। पड़ोस में रहने वाले मनमोहन के चाचा हरिओम घर पहुंचे तो उनको एक कमरे में ममता और एक साल की सौम्या जमीन पर खून से लथपथ हालत में पडे़ मिले। दूसरे कमरे में बेटा आरव सो रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव वालों की भीड़ लग गई। गांव में हर कोई दोहारे हत्याकांड से सन्न रह गया है।

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

अलविदा! मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी-यूरिन इन्फेक्शन से जूझ रहे थे

रेलवे ने की 20 DRM अफसरों की नियुक्ति, जानिए किसको कहां लगाया | आधा दर्जन GM की भी नियुक्त शीघ्र

प्रोसिक्यूटर के पदों के लिए निकली भर्ती, 13 अक्टूबर तक करें अप्लाई

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी