लखनऊ
उत्तर प्रदेश (UP) पुलिस (Police) महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। सरकार ने 32 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जबकि कई प्रमोट होकर आईपीएस बने अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इन तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।
शताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे कर्मचारियों ने कर दिया ऐसा कांड कि… 8 गिरफ्तार, 2 की गई नौकरी | Video
किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- हेमंत कुटियाल – पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), सेनानायक, विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा, लखनऊ के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ से डीआईजी, एसएसएफ, लखनऊ बनाए गए।
- शालिनी – डीआईजी/सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद से डीआईजी, पीएसी अनुभाग, मुरादाबाद भेजी गईं।
- स्वप्निल ममगाई – डीआईजी/सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से डीआईजी, पीएसी अनुभाग, मेरठ बनाए गए।
- डी. प्रदीप कुमार – डीआईजी/सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र से डीआईजी/अतिरिक्त सचिव, यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ भेजे गए।
- अरुण कुमार श्रीवास्तव – डीआईजी/सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी से डीआईजी, पीएसी अनुभाग, अयोध्या की जिम्मेदारी मिली।
- सूर्यकांत त्रिपाठी – डीआईजी/पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से डीआईजी, फायर सर्विस मुख्यालय, लखनऊ भेजे गए।
- विकास कुमार वैद्य – डीआईजी/सेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर से डीआईजी, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाए गए।
- राजेश कुमार सक्सेना – डीआईजी/सेनानायक, 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली से डीआईजी, पीटीएस, सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई।
- सुनीता सिंह – डीआईजी/सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर से डीआईजी, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजी गईं।
- कमला प्रसाद यादव – डीआईजी, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से डीआईजी, भ्रनिसं, लखनऊ बनाए गए।
- तेज स्वरूप सिंह – डीआईजी/पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से डीआईजी, कार्मिक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजे गए।
- हृदेश कुमार – डीआईजी/पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से डीआईजी, ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ बनाए गए।
- डॉ. प्रीतिन्दर सिंह – प्रतीक्षारत पुलिस महानिरीक्षक को आईजी, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ बनाया गया।
- अपर्णा कुमार – आईजी, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ से आईजी, मानवाधिकार, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली।
- अशोक कुमार – पुलिस उपायुक्त/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर भेजे गए।
- एल.वी. एंटनी देव कुमार – अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ बनाए गए।
- अतुल शर्मा – प्रतीक्षारत डीआईजी को डीआईजी, पीएसी अनुभाग, कानपुर की जिम्मेदारी दी गई।
- शैलेंद्र कुमार राय – पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाए गए।
- देवेंद्र कुमार – सहायक पुलिस अधीक्षक, बरेली से अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, शाहजहांपुर भेजे गए।
- आयुष श्रीवास्तव – सहायक पुलिस अधीक्षक, जौनपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, जौनपुर बनाए गए।
- आलोक कुमार – सहायक पुलिस अधीक्षक, झांसी से सहायक पुलिस अधीक्षक, संभल भेजे गए।
- बजरंग बली – अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा से सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर बनाए गए।
- दिनेश यादव – उप सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद से सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद बनाए गए।
- अजय प्रताप – उप सेनानायक, 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली से सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र बने।
- नैपाल सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, खीरी से सेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी गई।
- कमलेश बहादुर – अपर पुलिस अधीक्षक, यूपीपीसीएल, आगरा से सेनानायक, 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली बने।
- राकेश कुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, जालौन से सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी भेजे गए।
- लाल भरत कुमार पाल – अपर पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ, लखनऊ से सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई।
- अनिल कुमार यादव – अपर पुलिस अधीक्षक, चंदौली से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी बनाए गए।
- रोहित मिश्रा – अपर पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजे गए।
- शिवराम यादव – अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मेरठ से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मेरठ बनाए गए।
- दीपेंद्र नाथ चौधरी – अपर पुलिस अधीक्षक, देवरिया से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर बने।
पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर
दिसंबर 2024 में भी यूपी में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिसके बाद अब 32 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस बड़े फेरबदल से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। चर्चा यह भी है कि सरकार किसी खास रणनीति के तहत यह बदलाव कर रही है। हालांकि, इसके पीछे की असली वजह पर सस्पेंस बना हुआ है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
शताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे कर्मचारियों ने कर दिया ऐसा कांड कि… 8 गिरफ्तार, 2 की गई नौकरी | Video
हरियाणा का ऐतिहासिक बजट: किसानों, युवाओं, महिलाओं और विकास को बड़ी सौगात | जानें बजट की खास घोषणाएं
अब NPS पेंशन भी समय पर; CPAO ने जारी की नई गाइडलाइन, देरी की शिकायतों पर कसा शिकंजा
सामने आया कर्मचारियों का ‘चार्टर ऑफ डिमांड’ | किया ये बड़ा ऐलान, सरकार पर बढ़ाया दबाव
नौकरी से इस्तीफा भी ‘रिटायरमेंट’ के बराबर, नहीं रुकेगी पेंशन, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें