लखनऊ
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप मैजिक और टैंकर के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग हरदोई के बताए जा रहे हैं।
हादसा लखनऊ के मोहान मार्ग पर लतीफ नगर के पास किरण मोटर्स के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, पिकअप मैजिक से कुछ डीजे कर्मचारी हरदोई जा रहे थे। पिकअप मोहान पहुंची थी कि ओवरटेक करने के चक्कर में एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायल डीजे कर्मचारियों को अस्पताल लाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ हुए इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए शोक प्रकट किया।
हादसे में जिनकी मौत हुई है उनके नाम हरदोई के अतरौली निवासी शैलेंद्र , राम आधार, पुरुषोत्तम, संभर, राहुल और जयकरण शामिल है । संभर और जयकरण भाई बताए जा रहे हैं। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देर रात तेज धमाके के साथ हुई टक्कर
शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे लतीफ नगर के पास अचानक तेज धमाका हुआ। आसपास के ग्रामीणों की नींद खुली तो हाईवे की तरफ गए। वहां देखा कि टैंकर और पिकअप में टक्कर हुई है। पिकअप और टैंकर में दर्जनों लोग फंसे हुए थे। चीख पुकार मची थी। किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सेना में भर्ती के लिए सड़क पर लगा रहा था दौड़, वाहन रौंद गया
आपके काम की है ये खबर: अब जल्दी ही पाइप लाइन से सीधे रसोई तक पहुंचेगी गैस, जानिए डिटेल
7 साल के बच्चे ने दोस्त पर डीजल उड़ेल कर जिंदा जला दिया, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान
UGC ने PHD करने के बदले नियम, जारी की ये नई गाइड लाइन
बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है!
पुस्तक समीक्षा: वाणी के जादूगर उद्घोषकों के लिए अद्भुत पुस्तक ‘वाक् कला’
