भरतपुर
भरतपुर जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक सेना में भर्ती का सपना संजोए तड़के सड़क पर दौड़ने निकला कि घर से कुछ ही दूरी पर कोई वाहन उसे रौंद गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
एक माह पहले ही हुई थी शादी
हादसा भरतपुर जिले के गोपालगढ़ कस्बे का है। मृतक की शिनाख्त बाइस साल के देवेंद्र पुत्र रामहेती के रूप में हुई है। 10 मई को ही उसकी शादी हुई थी। हादसे की खबर सुनकर खुशियों के घर में अचानक मातम पसर गया। नई नवेली दुल्हन शिववती (22) का रो-रोकर बुरा हाल है।
देवेंद्र को उसे रोजना की तरह आज भी उसके पिता ने दौड़ने के लिए सुबह 4 बजे उठा दिया। गांव के कुछ साथियों के साथ युवक सड़क पर दौड़ने निकल पड़ा कि घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आया कोई वाहन उसको रौंदते हुए निकल गया। ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। देवेंद्र के साथियों ने परिजनों को सूचना दी। उसे तुरंत पहाड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र के पिता पंचर की दुकान करते हैं। उसके दो बड़े भाई मजदूरी करते हैं।
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने बरखेड़ा रोड पर देवेंद्र का शव रखकर सड़क को जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल जाम खोल दिया गया है।
आपके काम की है ये खबर: अब जल्दी ही पाइप लाइन से सीधे रसोई तक पहुंचेगी गैस, जानिए डिटेल
7 साल के बच्चे ने दोस्त पर डीजल उड़ेल कर जिंदा जला दिया, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान
UGC ने PHD करने के बदले नियम, जारी की ये नई गाइड लाइन
बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है!
पुस्तक समीक्षा: वाणी के जादूगर उद्घोषकों के लिए अद्भुत पुस्तक ‘वाक् कला’
