बरेली (Bareilly) के सीबीगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी। भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत, कई घायल। स्पीडोमीटर 110 पर रुका मिला, पुलिस जांच में जुटी।
बरेली
यूपी के बरेली जिले में रविवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे ने हाईवे को चीख-पुकार से भर दिया। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली के पास तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोग गाड़ी में ही फंस गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। बोलेरो की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कराया। शवों को बाहर निकालने के लिए बोलेरो को कटर से काटना पड़ा।
हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो से जा टकराई, जिससे हादसा और बड़ा हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एक जज की मौत… दूसरे जज पर चोरी का आरोप | CCTV फुटेज के बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत ठुकराई
इस हादसे में बाइक सवार अटा कायस्थान निवासी साहबजाद खां (45) और मुमत्याज खां (65) की मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार मनमोहन सिंह (42) निवासी नगरिया विक्रम (फरीदपुर), सिकंदर (28) निवासी चक्रतीर्थ कल्याणपुर (पीलीभीत) और एक अज्ञात व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। बोलेरो चालक प्रिंस समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। बोलेरो का स्पीडोमीटर 110 किमी प्रति घंटा पर अटका मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहन बेहद तेज गति में था। टैंकर सड़क की सफेद पट्टी से नीचे खड़ा था, जबकि बोलेरो रॉन्ग साइड से आकर उसमें पीछे से टकरा गई।
फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कर दिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
