बाल कविता
डॉ.अंजीव अंजुम
ये तिरंगा हमारा ये अभिमान है।
ये झंडा नहीं हिंदुस्तान है।।
कृष्ण का ये सुदर्शन, धनुष राम का,
ज्ञान नानक, महावीर के नाम का,
बुद्ध है ये हमारा, ये रहमान है।
ये झंडा नहीं हिंदुस्तान है।।
गांधी का सत्य है, लाल की आस्था,
ये तिलक बॉस की क्रांति का रास्ता,
ये ही आजादी की, एक पहचान है।
ये झंडा नहीं हिंदुस्तान है।।
ये गंगा की पावन अमल धार है,
ये हिमालय के मस्तक का सिंगार है,
हिंद सागर की लहरों का ये गान है।
ये झंडा नहीं, हिंदुस्तान है।।
तीन रंगों में लिपटा सकल देश है,
क्रांति में प्रेम का पलता परिवेश है,
हम सभी के दिलों की ये मुस्कान है।
ये झंडा नहीं हिंदुस्तान है ।।
ये झांसी की रानी की शमशीर है,
जलियांवाला की जीवंत तस्वीर है,
देशभक्तों के जीवन का अरमान है।
ये झंडा नहीं, हिंदुस्तान है ।।
(लेखक प्रधानाध्यापक एवं राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी जयपुर की पत्रिका ब्रजशतदल के सहसंपादक हैं )
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
- ‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला
- रिश्वतखोरों पर सीएम भजनलाल का ‘महाएक्शन’ | 103 अफसर सस्पेंड, 6 की नौकरी गई, 11 की जिंदगीभर की पेंशन बंद
- 8 साल बाद मिला इंसाफ, गूंगी-बहरी महिला के कातिल को उम्रकैद | टापरी में मिली थी लाश, शरीर पर थे बेरहमी के निशान
- 31 मई को आसमान में ‘फुल मून’ का जादू | चांद की ऐसी तस्वीरें मोबाइल से भी बनेंगी DSLR जैसी, NASA के टिप्स करेंगे कमाल
- चार मंजिला मकान के बेसमेंट में चल रहा था ‘रिश्वत का खेल’ | ACB का छापा, NGO कर्मचारी 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
