चार मंजिला मकान के बेसमेंट में चल रहा था ‘रिश्वत का खेल’ | ACB का छापा, NGO कर्मचारी 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राजस्थान में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NGO कर्मचारी अनिल को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अनुभव प्रमाण पत्र और PF-UAN कार्यों के नाम पर महिला से 50 हजार की मांग की जा रही थी।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

जयपुर 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर रिश्वतखोरी के नेटवर्क पर बड़ा वार करते हुए एक NGO से जुड़े कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। ट्रैप की यह कार्रवाई इतनी फिल्मी अंदाज में हुई कि आरोपी अपने ही चार मंजिला मकान के बेसमेंट ऑफिस में रिश्वत लेते समय दबोच लिया गया।

10 नंबर देकर योग्य उम्मीदवारों को बाहर फेंका, चहेतों को 49 नंबर बांटे | राजस्थान यूनिवर्सिटी भर्ती कांड में VC देवस्वरूप हटाए गए

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो एक प्लेसमेंट एजेंसी डायनेमिक मेन पावर सिक्योरिटी सर्विसेज में कार्यरत बताया जा रहा है। एसीबी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से एक महिला से अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

मामला तब खुला जब पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पूरे प्रकरण की शिकायत एसीबी में दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसीबी ने पहले गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई।

इसके बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही महिला ने आरोपी को 40 हजार रुपए दिए, उसी वक्त एसीबी की टीम ने बेसमेंट ऑफिस में धावा बोल दिया और अनिल को मौके पर ही दबोच लिया।

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

सूत्रों के अनुसार आरोपी पीएफ और UAN नंबर से जुड़े कामों के नाम पर भी लगातार दबाव बनाकर पैसे की मांग कर रहा था। अनुभव प्रमाण पत्र देने के बदले यह वसूली की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस पूरे खेल में NGO या प्लेसमेंट एजेंसी के अन्य लोग भी शामिल थे।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि पूछताछ में इस रिश्वतखोरी नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

तेल-तेल चिल्ला रही दुनिया… और बंगाल से आई बड़ी खबर | अशोकनगर के नीचे दबा है ‘ब्लैक गोल्ड’, दिल्ली से ONGC तक बढ़ी हलचल

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।