भरतपुर में कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में भड़के कार्यकर्ता, बोले; प्रदेश में नेताओं की वजह से हारी कांग्रेस | पीसीसी अध्यक्ष डोटसरा आयोजन से गैर हाजिर पदाधिकारियों पर बिफरे और किया ये ऐलान

भरतपुर 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भरतपुर में पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यकर्ताओं पर ही भड़क गए। यही नहीं उन्होंने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे पदाधिकारियों को हटाने का भी ऐलान कर दिया। इसी दौरान कार्यकर्ता मंचासीन नेताओं पर बरस पड़े और बोले; प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं बल्कि नेताओं की वजह से हारी है।

पुलिस के बेड़े में फिर बदलाव, 24 IPS अफसरों के ट्रांसफर, 2 को मिला अतिरिक्त चार्ज | कई जिलों के एसपी बदले

दरअसल आज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पार्टी के कई ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी नहीं पहुंचे तो डोटासरा ने गहरी नाराजगी जताई और मंच से ही ऐलान कर दिया कि पदाधिकारी  बिना सूचना के अनुपस्थित रहे हैं। उनके खिलाफ आज ही सदस्यता निरस्त करने के कार्रवाई की जाएगी। डोटासरा ने यहां तक कह डाला कि जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी की चिंता नहीं है, पार्टी को उनकी चिंता नहीं है। डोटासरा ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। हमारे प्रदेश प्रभारी यहां मौजूद, प्रदेश अध्यक्ष यहां मौजूद फिर भी पदाधिकारी नहीं आए। तो ऐसे संगठन पदाधिकारियों की हमें भी आवश्यकता नहीं है।

डोटासरा ने कहा कि पार्टी में ऐसे बहुत कर्मठ कार्यकर्ता हैं जिनको मौका नहीं मिला है। हम उनको मौका देंगे। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष आज रात तक अनुपस्थित पदाधिकारियों की सूची तैयार कर उनकी नियुक्ति निरस्त करेंगे। आगामी 7 दिन में हम कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

जब मंच से डोटासरा ने अनुपस्थित पदाधिकारी की नियुक्ति निरस्त करने की घोषणा की तो कार्यक्रम में मौजूद कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी भडक़ गए। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मंचासीन नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं, बल्कि नेताओं की वजह से हारी है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

पुलिस के बेड़े में फिर बदलाव, 24 IPS अफसरों के ट्रांसफर, 2 को मिला अतिरिक्त चार्ज | कई जिलों के एसपी बदले

जयपुर में PNB में झपटे नकाबपोश लुटेरे, तिजोरी की चाबी नहीं दी तो कैशियर को गोली मार दी, एक लुटेरे को भीड़ ने पकड़कर पीटा | वीडियो

भजनलाल सरकार ने एक ही झटके में बदले 396 RAS अफसर, 5 IFS और एक IAS का भी तबादला | यहां देखिए पूरी लिस्ट

नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक और सफाईकर्मी ने मांगी 1.50 लाख की घूस,  ACB ने रंगे हाथ दबोच लिया | दूसरी कार्रवाई में सरपंच 25 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया

Dholpur: बहू की धमकियों से परेशान सास-ननद ने ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में बन गई बात  कांग्रेस-सपा गठबंधन पर लगी मुहर | जानें किन सीटों पर हुआ समझौता

30 दिनों के अंदर 26 फीसदी तक मिल सकता है रिटर्न, ये 4 शेयर दिखाएंगे अपना जलवा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें