Dholpur: धौलपुर जिले से इस समय एक बड़ी खबर है। बहू की धमकियों से परेशान सास और ननद ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार सास-ननद पुत्रवधु के रोज-रोज के झगड़े से परेशान थी। दोनों ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।
दिल दहला देने वाली यह घटना धौलपुर जिले के के मनियां थाना इलाके के डंडोली गांव की है।शवों की पहचान वीरी सिंह जाटव की 53 वर्षीय पत्नी जमुना और उसकी 18 साल की बेटी संजना के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद बताया कि वीरी सिंह की पुत्रवधु आए दिन घर में झगड़ा कर आत्महत्या की धमकी देती थी। इससे उसकी सास और ननद परेशान थीं।
एक दिन पहले सास जमुना और ननद संजना का पुत्रवधु से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद बुधवार देर रात जमुना अपनी 18 साल की बेटी संजना को लेकर रेवले ट्रेक पर पहुंच गई। जहां दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
पूरे मामले की जानकारी तब हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्तियों के शव ट्रैक पर पड़े हैं। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मनियां के सरकारी अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार, मृतका जमुना के पुत्र सुनील की पत्नी तमन्ना आए दिन घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी और ताने देती। जिससे जमुना काफी दिनों से परेशान थी। बताया जाता है कि इस बात को लेकर कई बार उसकी बेटे से बात भी हुई, लेकिन हालात और बिगड़ते गए।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें