राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटे में होगी बारिश, जानिए किन जिलों में बरसेंगे बादल

जयपुर 

राजस्थान (Rajasthan) में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय होगा, जिससे अगले 48 घंटे में कई इलाकों में फिर से बारिश होगी।

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पश्चिमी राजस्थान में खासकर बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बादल बरसने की संभावना जताई गई है। प्रभावित जिलों में बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, दौसा और भरतपुर शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे का हाल
सोमवार को हुई बारिश से प्रदेश में ठंडक लौट आई। बीकानेर में सबसे अधिक 13 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि झुंझुनूं के पिलानी में 0.1 एमएम बारिश हुई। वहीं, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में हवा में नमी 35 से 85 प्रतिशत के बीच बनी हुई है, जिससे बारिश की संभावना और बढ़ गई है। इस बार का पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में ज्यादा असर डाल सकता है और कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

क्या बरसात और गिराएगी तापमान?
बारिश के साथ तापमान में दो से चार डिग्री की और गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हरियाणा का ऐतिहासिक बजट: किसानों, युवाओं, महिलाओं और विकास को बड़ी सौगात | जानें बजट की खास घोषणाएं

हिमाचल का नया बजट पेश, कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया, शिक्षा क्षेत्र को 9800 करोड़ रुपए का बजट, डिजिटल अटैंडेंस से लेकर नए होस्टल तक कई घोषणाएं, महंगा हुआ दूध | जानें बजट की बड़ी घोषणाएं

जयपुर रेलवे स्टेशन से 4 साल का मासूम किडनैप, CCTV में कैद हुई रहस्यमयी दंपती की खौफनाक करतूत

अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड हमला: 24 घंटे में एक हमलावर ढेर, पुलिस का बड़ा एक्शन | जांच में आईएसआई कनेक्शन की आशंका

अब NPS पेंशन भी समय पर; CPAO ने जारी की नई गाइडलाइन, देरी की शिकायतों पर कसा शिकंजा

यूपी में बीजेपी का बड़ा दांव; 68 जिलों में नए अध्यक्ष घोषित, 2027 के मिशन की बड़ी तैयारी | यहां देखें पूरी लिस्ट

सामने आया कर्मचारियों का ‘चार्टर ऑफ डिमांड’ | किया ये बड़ा ऐलान, सरकार पर बढ़ाया दबाव

नौकरी से इस्तीफा भी ‘रिटायरमेंट’ के बराबर, नहीं रुकेगी पेंशन, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

बैंक में घोटाले का भंडाफोड़, CBI ने रिश्वतखोर मैनेजर को रंगेहाथ दबोचा, 11 घंटे की छानबीन से सनसनी, खुल सकते हैं घोटाले के राज

अब कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा बड़ा फायदा, EPFO ने किए 3 बड़े बदलाव, जानें कैसे बदलेगा आपका भविष्य

PNB में बड़ा बीमा घोटाला: मृतकों को ज़िंदा दिखाकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, बैंक मैनेजर और अधिकारी शामिल

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें