भरतपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, दहशत में व्यापारी

भरतपुर 

भरतपुर जिले में आए दिन व्यापारियों से लूट, धमकी और हफ्ता वसूली से व्यापारियों में दहशत पैदा हो गई है। इस बाबत भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की एक अर्जेंट मीटिंग बुलाई गई जिसमें जिले में बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई

जिला अध्यक्ष संजीव  गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में कहा गया कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जिले भर में व्यापारी व आमजन में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है आज सुबह शहर के एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी को अपराधियों द्वारा चौथ वसूली के लिए फोन करके धमकाया गया और पांच लाख की रंगदारी मांगी गई रुपए ना देने पर गोली मारने की धमकी दी गई इससे शहर के समस्त व्यापारियों में भारी रोष है

जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल ने कहा कि जिले में आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही कोरोनावायरस के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है अब ऊपर से जानमाल की भी असुरक्षा है

शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल ने कहा कि पूरे जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, आए दिन चैन स्नैचिंग व लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं जिसकी शिकायत पूर्व में भी पुलिस के आला अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन पुलिस की  ढुलमुल रवैये से स्थिति जस की तस बनी हुई है शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैअगर शीघ्र ही सर्राफा व्यापारी को धमकाने वाले गुंडों को नहीं पकड़ा गया, तो व्यापारियों को आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा

 जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि जिस सर्राफा व्यापारी के पुत्र को यह धमकी भरा फोन आया था वह सर्राफा संघ के अध्यक्ष हैं जिसकी पुलिस में शिकायत कर दी गई है और पुलिस ने सुरक्षा के लिए उनके घर व दुकान पर पुलिस गार्ड लगा दिए हैं लेकिन अपराधियों में पुलिस का भय रहा ही नहीं है आए दिन दिनदहाड़े शहर में मर्डर कर दिए जाते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण अभी कुछ दिन पूर्व पिता पुत्र की गोली मारकर की गई हत्या का है

मीटिंग का संचालन कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज ने किया मीटिंग में उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल, प्रमोद सर्राफ, अनिल लोहिया, ज्ञानू कारोला, बंटू भाई, अशोक शर्मा, चंदा पंडा, विष्णु जैन, प्रदीप शर्मा, गोपी सिंह, रूप सिंह, रूप सिंह परमार, जगदीश आदि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?