भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू ट्रेलर ऐसा काल बनकर आया कि उसने सड़क किनारे खड़े बारातियों को कुचल दिया जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद विवाह समारोह स्थल पर चींख पुकार मच गई। सड़क के किनारे ही विवाह समारोह चल रहा था।
हादसा भीलवाड़ा टोंक सीमा की सीमा में हनुमान नगर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पर खडे़ बारातियों को कुचल दिया। हादसे में 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेलर के पहियों के नीचे भी कुछ लोग दबे हैं, जिन्हें निकालने के लिए जेसीबी की सहायता ली जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही जहाजपुर उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद भीलवाड़ा की भीलवाड़ा-टोंक जिले की सीमा पर हनुमान नगर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर से सड़क पर जाम की स्थिति भी हो गई।
मृतकों के शव देवली अस्पताल में रखवाए हैं, जबकि गंभीर घायलों का इलाज भी शुरू किया गया है। जहाजपुर एसडीएम दामोदर सिंह खटाना ने बताया कि हनुमान नगर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्ग पर कुराडिया टोल नाके के समीप शाम 5:00 बजे यह हादसा हुआ। इलाके में सड़क के किनारे ही विवाह समारोह चल रहा था। समारोह स्थल के बाहर कुछ बाराती सड़क पर खड़े हुए थे। इस दौरान वहां से गुजर रहा ट्रेलर बेकाबू हो गया और उसने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया।
ट्रेलर ने खड़ी मारुति वैन को भी मारी टक्कर
इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर आगे जाकर ट्रेलर ने खड़ी मारुति वैन को भी टक्कर मार दी जिसमें कार में सवार चार जने भी घायल हो गए। जिनको देवली अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद राजमार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के कुराडिया कस्बे के टोल नाके से आगे हनुमान नगर थाना क्षेत्र में स्थित कुराडिया निवासी शंकर लाल मीणा की दो बेटियों की शादी का समारोह चल रहा था। मीणा के घर भीलवाड़ा जिले के ईटूंदा कस्बे के समीप मनोहरगढ़ गढ़ से बारात टोल नाके के समीप रुकी। सभी बाराती डीजे का इंतजार कर रह थे। तभी जहाजपुर की ओर से तेज गति में आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने सबसे पहले आगे चल रही है कार को टक्कर मारी। उसके बाद अनियंत्रित होकर ड्राइवर की दिशा में खड़े बारातियों पर चढ गया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रेलर इतनी स्पीड में था कि बारात में स्वागत के लिए खड़े लोगों को कुचलता हुआ रोड से नीचे उतर गया। वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ भी लिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। उसका साथी फरार हो गया।
इन लोगों की हुई मौत
हादसे में नीरज पुत्र कंवरीलाल (16), कुलदीप पुत्र बाबूलाल मीणा (14), मनोज पुत्र बाबूलाल (18) व राजेन्द्र पुत्र रघुनाथ सिंह (18) की मौत हुई है। विनोद पुत्र पप्पूराम (17), राहुल पुत्र रामवतार (12), प्रकाश पुत्र राजकुमार मीणा (18) व ट्रेलर चालक राजू पुत्र दयाराम जाट (25) घायल हुए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 12 महीने में सैलरी बढ़ाने का अल्टीमेटम | सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ा संकेत, 2027 से लागू होगा नया वेतन
- बचाने कूदे, खुद डूब गए तीन मासूम | धौलपुर में पार्वती नदी ने छीनी तीन जिंदगियां, गांव में मातम
- बारात से पहले मातम, बस ने कुचली मासूम | भरतपुर में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आंगन में चीखें गूंजीं
- पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, गांव सन्न | दौसा में रातभर लापता रही कोमल, सुबह 400 मीटर दूर मिली लाश
- होटल में गूंजी गोलियां, मेज के नीचे छिपे ट्रम्प | व्हाइट हाउस डिनर में अचानक फायरिंग से हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने निकाला सुरक्षित | देखें वीडियो
- स्टार्टअप्स का महाकुंभ बना भारत वेंचर्स समिट 2026 | FUISI सेरेमनी में RSS, पुलिस और इंडस्ट्री दिग्गज एक साथ
- भरतपुर क्रिकेट में बड़ा मौका | कॉल्विन शील्ड के लिए 3 मई को होगा सीनियर टीम का चयन ट्रायल
- अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
- OPS पर बड़ा ऑडिट वार | CAG ने 10 साल का हिसाब मांगा…
- भरतपुर की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी | हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण की कमान अब कीर्ति शर्मा के हाथ
