भरतपुर
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संयोजक व प्रांतीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने भरतपुर ज़िला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता को व्यापार मंडल का प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जयपुर में रिटायर्ड ADJ के घर में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर कैश और गहने लूट कर फरार हुए बदमाश
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भरतपुर ज़िला व्यापार महासंघ के सदस्यों ने संजीव गुप्ता का स्वागत किया। महासंघ के ज़िला महामंत्री नरेंद्र गोयल ने बताया कि संजीव गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं जो समय-समय पर व्यापारिक समस्याओं को केन्द्र एवं राज्य स्तर उठाते रहे हैं। जिले के व्यापारियों को इस बात पर गर्व है कि संजीव गुप्ता जैसी शख्सियत हमारे जिलाध्यक्ष है।उन्होंने व्यापार महासंघ को बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता में विश्वास जाहिर करते हुए व्यापारी एकता और मजबूत करने पर बल दिया।
भरतपुर में बड़ी घटना: खेतों में मिले युवक-युवती के शव, मर्डर या सुसाइड!
इस मौके पर ज़िला कोषाध्यक्ष जय प्रकाश बजाज, सह महामंत्री प्रदीप शर्मा, ज़िला प्रवक्ता विपुल शर्मा, ज़िला मंत्री बंटू भाई, अशोक शर्मा, चंदा पंडा, मनीष मेहरा, मीडिया प्रभारी इंदुशेखर, अंजुम सिंघल, राकेश मित्तल, सुन्दर सिंह होलकर, कमल आसवानी, गिरधर सिंह, शंकर लाल, प्रीतम सिंह, विष्णु जैन, नवीन शर्मा, लाला राम कुंतल, अशोक कुमार सिंघल, भूपेन्द्र सर्राफ, मोहन सिंह, अनिल गर्ग, रुप सिंह परमार, कृष्ण कुमार सिंघल, भावेश, कुशल, यज्ञ दत्त शर्मा, अजय, रामनिवास शर्मा, संजय शुक्ला, जितेन्द्र गोयल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
जयपुर में रिटायर्ड ADJ के घर में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर कैश और गहने लूट कर फरार हुए बदमाश
भरतपुर में बड़ी घटना: खेतों में मिले युवक-युवती के शव, मर्डर या सुसाइड!
प्रोसिक्यूटर के पदों के लिए निकली भर्ती, 13 अक्टूबर तक करें अप्लाई
