जोधपुर में आधा दर्जन गैस सिलेंडर फटे, जिन्दा जल गए चार लोग, 16 झुलसे

जोधपुर 

इस समय राजस्थान के जोधपुर शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। अवैध रिफलिंग के दौरान करीब आधा दर्जन गैस सिलेंडर में भयानक विस्फोट हो गया जिसमें चार जने जिन्दा जल कर मर गए। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के झुलसने और कई वाहनों के जलने की सूचना है। घायलों की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है।

जयपुर में रिटायर्ड ADJ के घर में डकैती, परिवार को बंधक  बनाकर कैश और गहने लूट कर फरार हुए बदमाश

गैस सिलेंडर फटने की यह घटना जोधपुर जिले के कीर्ति नगर क्षेत्र में अपराह्न करीब तीन बजे हुई। विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी जिसे सुनकर लोग दहल गए। बताया गया कि अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के समय लीकेज हो गया। इस दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे वहां रखे अन्य सिलेंडर भी भड़क उठे और 6  सिलेंडर फट गए।

भरतपुर में बड़ी घटना: खेतों में मिले युवक-युवती के शव, मर्डर या सुसाइड!

आग इतनी तेज थी की संकरी गली के अंदर खड़े कई लोग आग की चपेट में आ गए।  जिन्हें आनन-फानन में पहले नयापुरा अस्पताल और बाद में एमजीएच ले जाया गया। आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।

इनकी हुई मौत
आग की चपेट में आने से नीकू (12), विक्की (15), सुरेश (45) और कोमल (13) की मौत हो गई। नक्ष (11), निरमा (37), शोभा (50), सरोज (30), हरिराम (42), नितेश (14), कंचन (30), राजवीर (5), खुशी (2), पारसराम (25), दिव्यांशु (16), अशोक (33), अनराज (42), सूरज (24) और भोमाराम (60) झुलस गए। एक घायल के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस मकान से करीब चार दर्जन घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि यह मकान लोगों के घर सिलेंडर पहुंचाने वाले किसी हॉकर का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अवैध रिफिलिंग चल रही थी।

मामले में सामने आया कि जिस घर में यह हादसा हुआ वहां अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा था। घटना के बाद शहर विधायक मनीषा पंवार महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर सीएमओ ऑफिस से मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर में कई लोग अवैध गैस रिफिलिंग का काम कर रहे हैं, इसकी जांच करवाई जाएगी।

महात्मा गांधी अस्पताल 16 लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से करीब 8 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए हैं। इस घटना के बाद सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा-स्थानीय प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली गई है। घायलों के इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गहलोत ने कहा कि इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।

जयपुर में रिटायर्ड ADJ के घर में डकैती, परिवार को बंधक  बनाकर कैश और गहने लूट कर फरार हुए बदमाश

भरतपुर में बड़ी घटना: खेतों में मिले युवक-युवती के शव, मर्डर या सुसाइड!

प्रोसिक्यूटर के पदों के लिए निकली भर्ती, 13 अक्टूबर तक करें अप्लाई

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

बैंक की तिजोरी से चुराए 12 करोड़, ढाई महीने तक बुर्के में घूमता रहा | बैंक के निधिपाल ने अपनाए ऐसे हथकंडे जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी

सीएम पर संशय: माफीनामे के बाद गहलोत रहें या जाएं, पर तलवार की धार पर ही चलेगी सरकार | बड़ा सवाल; क्या राजस्थान में अब बिखर जाएगी कांग्रेस