ट्रांसफर की आहट से शिक्षक जगत में हलचल | शिक्षा मंत्री बोले—अब सेकंड ग्रेड टीचर्स की बारी

राजस्थान (Rajasthan) में सेकंड ग्रेड शिक्षकों (Second Grade Teacher) के तबादलों को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने बड़ा संकेत दिया है। सरकार स्कूलों में शिक्षकों का संतुलन बनाने के लिए जल्द ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

जयपुर 

राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा अब जमीन पकड़ती नजर आ रही है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिया है कि जल्द ही सेकंड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। उनके इस बयान के बाद राज्यभर के हजारों शिक्षकों के बीच हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, शिक्षा विभाग पहले ही प्रिंसिपल और स्कूल व्याख्याताओं के तबादले कर चुका है। अब नजरें वरिष्ठ अध्यापकों पर टिकी हैं। जब मंत्री से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में इनकार नहीं किया, बल्कि कहा कि विभाग सेकंड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर की तैयारी में जुटा है और प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

सरकारी अफसरों पर यूं ही नहीं दर्ज होगी FIR | हाईकोर्ट ने कहा—पहले सुनवाई, फिर वरिष्ठ की रिपोर्ट… तभी आगे बढ़ेगा मुकदमा

स्कूलों में असंतुलन बना वजह

मंत्री दिलावर ने बताया कि कई स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की भारी कमी है, जबकि कुछ जगहों पर जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं। ऐसे में तबादलों के जरिए शिक्षकों का संतुलित वितरण किया जाएगा, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो और हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध रहें।

क्या मिल सकती है राहत?

जब उनसे पूछा गया कि विधवा, तलाकशुदा या गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों को तबादलों में राहत मिलेगी या नहीं, तो उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा। यानी मानवीय आधार पर राहत की संभावना से सरकार ने पूरी तरह इनकार नहीं किया है।

हजारों शिक्षकों की निगाहें आदेश पर

शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद अब प्रदेश के हजारों सेकंड ग्रेड शिक्षक विभाग के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। यदि ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होती है तो यह शिक्षा विभाग में सबसे बड़े तबादला दौरों में से एक माना जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी सिर्फ डिग्री तक नहीं | UGC बोला– पास की आंगनवाड़ी अपनाइए, बच्चों की पढ़ाई में हाथ बंटाइए

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।