भरतपुर
भरतपुर शहर में दो नाबालिग बच्चों पर पुलिस वालों का ऐसा कहर बनकर टूटा कि बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन बच्चों में से बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। बच्चों का कसूर सिर्फ इतना सा था कि पुलिस की गाड़ी का हार्न नहीं सुन पाए थे। बच्चे की मां ने SP को इसकी शिकायत की है।
मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाने का है जहां के दो पुलिसकर्मियों ने दो नाबालिग बच्चों की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी। दरअसल पुलिस की गाड़ी किन्हीं कैदियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान कंपनी बाग़ ग्राउंड से क्रिकेट खेलकर दो बच्चे सागर सैनी और उसका दोस्त राहुल लौट रहे थे। दोनों बच्चे आरबीएम अस्पताल के पास रोड क्रॉस करने के लिए खड़े थे। इसी दौरान पीछे से पुलिस की गाड़ी आई और उसने दोनों बच्चों को हटने के लिए हॉर्न बजाया। दोनों बच्चों ने हॉर्न नहीं सुना। इस पर गाड़ी में बैठे दोनों पुलिसकर्मी अपने वहां से उतरे और बर्बरता पूर्वक उन बच्चों पर टूट पड़े और जमकर लात-घूंसे बरसाए।
इस घटना में दो बच्चों को चोटें आई हैं जिनमें से कक्षा दस के सागर सैनी (14) की हालत गंभीर बताई जाती है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बच्चे के पेट में चोट आई है। बच्चे को पहले आरबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां के उपचार से उसको फायदा हुआ लेकिन मंगलवार को उसकी तबियत फिर बिगड़ गई तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
सागर की मां सावित्री एसपी श्याम सिंह से दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत में इस घटना का पूरा ब्यौरा दिया गया है। शिकायत में सागर की मां ने मथुरा गेट थाने के दो कांस्टेबलों में से एक नाम सतीश शर्मा बताया है जबकि दूसरे कांस्टेबल का पता नहीं है।
IT की रेड में मिला पूर्व IPS के घर पर खजाना, बेसमेंट में 650 लॉकर, अब तक तीन करोड़ बरामद
Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा
February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट
