भरतपुर
सिगो काई कराटे दो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कोलकाता में सम्पन्न 16वीं ऑल इंडिया कामागाता कप 2022 प्रतियोगिता में जयशंकर टाइगर जूडो कराटे क्लब भरतपुर के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक जीतकरपरचम लहरा दिया।
भरतपुर कराटे एसोसिएशन के सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर ने बताया कि काता और कुमिते प्रतियोगिताओं में राम्या शर्मा एवं ऐश्वर्य शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया
भरतपुर कराटे एसोसिएशन के सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर ने बताया कि काता प्रतियोगिता और कुमिते प्रतियोगिता में राम्या शर्मा एवं ऐश्वर्य शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एवं कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग स्वर्ण पदक विजेता मोहम्मद अली क़मर ने कहा कि खेल प्रतिभा तो बहुत हैं। उन्हें तराशने की जरूरत है। खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी टीम पूर्व कैप्टन विश्वजीत पालित ने कहा कि हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा हारने वाले को कभी हताश नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में सिगो काई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सेंसेई जैनुल हॉक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष माता प्रसाद टाईगर आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेंसेई जैनुल हॉक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष माता प्रसाद टाईगर ने महिला प्रशिक्षण दीप्ति शर्मा एवं प्रशिक्षक पीयूष जयशंकर टाईगर को ऑफिशल शील्ड देकर सम्मानित किया।
75 RAS अफसरों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखिए पूरी लिस्ट
यदि आप 55+ हैं तो ये जरूर पढ़ें, बहुत काम की हैं ये टिप्स
बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के बदलेंगे नियम, जानिए वजह और नए प्रावधान
थाने में वीडियो रिकॉर्ड करना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR, जानिए पूरा मामला
