एकल श्रीहरि वनवासी ट्रस्ट के भरतपुर अध्याय के अधिष्ठापन समारोह में गूंजे देशभक्ति के तराने | इक्कीस सदस्यीय कार्यकारिणी का भी हुआ गठन

भरतपुर 

एकल श्रीहरि वनवासी ट्रस्ट के भरतपुर अध्याय का अधिष्ठापन एवं शुभारंभ स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर कानपुर से पधारी एकल श्री हरिकथा अभियान की बहनों द्वारा गणेश वंदना से किया गया। भजन संध्या में एक शाम शहीदों को नमन करते हुए देश भक्ति में पूरा हाल गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर इक्कीस सदस्यीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

राजस्थान में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति का ऐलान, पंचारिया को मिली कमान, वसुंधरा राजे को नहीं मिली अहमियत | यहां देखिए पूरी लिस्ट

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रमुख भागीरथ प्रसाद थे। अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में एकल श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मक्खन किशोर गोयल, केंद्रीय अभियान प्रमुख खेमाराम मणिपु, विशिष्ट अतिथि वासुदेव गुप्ता शिक्षाविद, कृष्ण कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अग्रसेन विद्यापीठ, बृजेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष एकल विद्यालय भरतपुर भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी घोषित
इस कार्यक्रम में भरतपुर  अध्याय का अधिष्ठापन किया गया जिसमें अध्याय अध्यक्ष के रूप में अनुराग गर्ग, महासचिव शंकर लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचंद आर्य, उपाध्यक्ष संतोष खंडेलवाल, सिद्धार्थ फौजदार, शैंकी अग्रवाल, महेश गुर्जर को सह मंत्री, रामेंद्र सर्राफ सह कोषाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह, आलोक बंसल, प्रहलाद बंसल, सर्वेश  शर्मा एडवोकेट, सत्येंद्र सिंह, मनीष गर्ग, परशुराम शर्मा कथा प्रमुख एवं महिला अध्यक्ष संरक्षक विनीता गुप्ता, महिला अध्यक्ष शोभा कंसल, वेदवती आर्य महिला सचिव सहित 21 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई।

इस कार्यक्रम में एकल श्री हरि शाखा दिल्ली, आगरा तथा अलवर से सभी अध्याय के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा भरतपुर जिले के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण वनवासी एवं आदिवासी क्षेत्रों के छोटे-छोटे बच्चों एवं बालिकाओं को धार्मिक कथाकार एवं भजन कलाकार बनाकर धार्मिक एवं आध्यात्मिकता से देश को नई दिशा एवं उन्नति की ओर बढ़ाने का है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, CM बघेल के खिलाफ इनको मैदान में उतारा

विधानसभा चुनाव-2023: भाजपा ने MP में जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखिए लिस्ट

राजस्थान में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति का ऐलान, पंचारिया को मिली कमान, वसुंधरा राजे को नहीं मिली अहमियत | यहां देखिए पूरी लिस्ट

तीन रेलकर्मी सस्पेंड, चार की खत्म की SRI सदस्यता, कार्यकारिणी भी भंग | जानिए वजह

राजस्थान में देर रात फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 RAS के ट्रांसफर | विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार सहित कई जिला परिषद के CEO बदले, विद्युत वितरण कंपनियों में भी लगे नए अफसर | यहां देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार! सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस | APP ने कह दी फिर ये चुभने वाली बात

गुस्साए जज ने पत्नी को गोली से उड़ाया, घर से बरामद हुईं 47 बंदूक और 26 हजार राउंड गोला-बारूद | हत्या की वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

अब कोर्ट में नहीं होगा महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल, CJI ने जारी की हैण्ड बुक | आप भी जानिए कैसे शब्दों को माना गया गलत

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, नोटिस जारी | 200 घरों को तोड़कर बननी है रेलवे लाइन

अटल जी; अटल थे, अटल हैं, अटल ही रहेंगे…