मेघा बनी तीज क्वीन, सावन की मल्हारों पर झूमीं महिलाएं | खण्डेलवाल महिला मण्डल का तीज महोत्सव

भरतपुर 

भरतपुर शहर खण्डेलवाल महिला मण्डल की ओर से तीज महोत्सव देर रात तक खिरनीघाट स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। तीज महोत्सव में मेघा खण्डेलवाल को तीज क्वीन के सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर सावन के गीत, मल्हार के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर महिलाएं झूम उठीं।

राजस्थान में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति का ऐलान, पंचारिया को मिली कमान, वसुंधरा राजे को नहीं मिली अहमियत | यहां देखिए पूरी लिस्ट

शहर महामंत्री सोनू खण्डेलवाल ने बताया कि तीज महोत्सव में ममता गुप्ता एवं पारुल गुप्ता को सास-बहु की जोड़ी नम्बर वन, शिखा खण्डेलवाल को लेडी ऑफ द इवनिंग, निशा गुप्ता को नखराली बिदंनी, राधा खण्डेलवाल को उमर 55 की दिल बचपन का तथा कल्पना को बेस्ट टेटू का अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लक्की डॉ एवं सरप्राइज गैम कराए गए और उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।

निर्णायक मण्डल की भूमिका में सरोज लोहिया, कुसुम रावत, सुधा गुप्ता एवं मोनिका गुप्ता रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में महिला मण्डल की जिलाध्यक्ष ललिता तमोलिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश खण्डेलवाल, जिला महामंत्री रजनी खण्डेलवाल रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत में महिला मण्डल की शहर अध्यक्ष अर्चना खण्डेलवाल ने सभी महिलाओं का स्वगत किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मेठी, मार्गदर्शक विमलेश पीतलिया, उपाध्यक्ष पूनम, सह सचिव परिता, संगठन मंत्री वंदना, सांस्कृतिक मंत्री चंचल खण्डेलवाल ने सभी महिलाओं का कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार शहर महामंत्री सोनू खण्डेलवाल ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्या कल्पना, सलोनी, अनीता, कुसुम, निशा, ममता, शालिनी, आशा, बबीता, रेनू, रीता, शशि, कांता, रजनी, पूजा, नीरु, मीना, अंजू, रश्मि, कृष्णा, साक्षी, दीपिका, श्वेता, पूजा, निशा, सोनिया, प्रियंका, नेहा, महिमा,  मीनू, खुशी, सपना सहित संगठन की सभी सदस्य एवं समाज की करीब ३ सौ महिलाओं ने भाग लिया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, CM बघेल के खिलाफ इनको मैदान में उतारा

विधानसभा चुनाव-2023: भाजपा ने MP में जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखिए लिस्ट

राजस्थान में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति का ऐलान, पंचारिया को मिली कमान, वसुंधरा राजे को नहीं मिली अहमियत | यहां देखिए पूरी लिस्ट

तीन रेलकर्मी सस्पेंड, चार की खत्म की SRI सदस्यता, कार्यकारिणी भी भंग | जानिए वजह

राजस्थान में देर रात फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 RAS के ट्रांसफर | विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार सहित कई जिला परिषद के CEO बदले, विद्युत वितरण कंपनियों में भी लगे नए अफसर | यहां देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार! सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस | APP ने कह दी फिर ये चुभने वाली बात

गुस्साए जज ने पत्नी को गोली से उड़ाया, घर से बरामद हुईं 47 बंदूक और 26 हजार राउंड गोला-बारूद | हत्या की वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

अब कोर्ट में नहीं होगा महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल, CJI ने जारी की हैण्ड बुक | आप भी जानिए कैसे शब्दों को माना गया गलत

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, नोटिस जारी | 200 घरों को तोड़कर बननी है रेलवे लाइन

अटल जी; अटल थे, अटल हैं, अटल ही रहेंगे…