भरतपुर जिले में एक मौलवी द्वारा सत्रह साल की एक नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत करने की घटना सामने आई है। गुरुवार को यह मौलवी एक नाबालिग बच्ची को मस्जिद में ले गया और और उससे अश्लील हरकत करने लगा। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी; उन्होंने उसे धुन डाला और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना भरतपुर के हलैना कसबे की मस्जिद की है। जहां का मौलवी एक नाबालिग बच्ची को जबरन मस्जिद में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। इसकी भनक लगते ही लोग मस्जिद में पहुंच गए और मौलवी की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही हलैना थाना प्रभारी विजय सिंह मस्जिद पहुंचे और आरोपी मौलवी रसीद (37) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ पीड़िता की मां ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस मौलवी से पूछताछ कर रही है। नाबालिग पीड़िता का कहना है कि गुरुवार सुबह 11.30 बजे वह अपने घर से स्कॉलरशिप का काम करवाने के ई-मित्र पर गई थी।