राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुबोध अग्रवाल का भरतपुर में हुआ अभिनन्दन

भरतपुर 

संभागीय चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भरतपुर की ओर से गुरूवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुबोध अग्रवाल का अभिनन्दन किया गया।

इस मौके पर अपने अभिनन्दन से अभिभूत डा. सुबोध अग्रवाल ने भरतपुर में बिताए अपने भिन्न कार्यकालों को याद किया और कहा कि उन्हें हमेशा भरतपुर से बहुत प्यार मिला। वह यहां ADM रहे। फिर DM रहे और DC भी रहे।  यह एक बहुत बड़ी बात है। डा. सुबोध अग्रवाल ने अपने भरतपुर कार्यकाल के कई किस्से भी सुनाए। यहां के लोगों की सच्चाई का भी जिक्र किया तथा अपने  इस सम्मान के लिए सभी को धन्यवाद दिया

अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने डा. सुबोध अग्रवाल द्वारा  तेल मिलों की की गई मदद को याद दिलाते हुए बताया कि पहले प्रदूषण विभाग से तथा बाद में  तेल मिलों पर लगे लाइसेंस में बहुत बड़ी मदद की। कार्यक्रम में पूरणमल अग्रवाल, रामनाथ बंसल, जय गोयल, बृजेश अग्रवाल एवं रविकांत गुप्ता ने विचार रखे। इससे पूर्व  प्रशिक्षु IAS गौरव ने भरतपुर के अपने अनुभव बताए।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में  चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के भरतपुर संभाग अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने सुबोध अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी गणमान्य लोगों ने फूल माला से सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आलोक रंजन का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों में से IAS  निधि CO जिला परिषद, सुरेश यादव ADM, सुभाष गोयल   DSO, कमलराम मीना सचिव नगर निगम, डा. सुभाष बंसल, DFO सुरेश बंसल भी मौजूद रहे

गणमान्य नागरिकों में  राजेश बंसल, सुनील प्रधान, देवेंद्र गुप्ता, यश अग्रवाल, कृष्ण मुरारी बंटी, कैलाश कोयले वाले, मुनीष अग्रवाल, सतीश सिंहल, राजेंद्र अग्रवाल, केके अग्रवाल CA, MCA, अजय अग्रवाल चेयरमेन कुम्हेर आदि मौजूद रहे संचालन राजेश मित्तल एडवोकेट ने किया

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, 11 फीसदी को और मिलेगा प्रमोशन | अनुकंपा नियुक्तियों में भी आई तेजी

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

रेलवे ने सीज की IRFC के CMD की पॉवर, घर को बना दिया सरकारी गेस्ट हाउस, खुद लेते थे 2 लाख किराया, सब्जी तक के पैसे सरकार से वसूले

प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निकली बम्पर वैकेंसी, जानिए डिटेल

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

NTPC Recruitment 2022: एनटीपीसी में इंजीनियरिंग पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर की होगी बम्पर भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, परीक्षा की डेट भी फिक्स

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

OMG! रहस्यमयी तरीके से बढ़ रही दिन की लंबाई, पैदा हो सकती है भयावह स्थिति, वैज्ञानिक वजह खोजने में जुटे