भरतपुर नगर निगम की कैसी कार्यशैली है; इसका नमूना शहर के बाजार में देख लीजिए

भरतपुर 

भरतपुर का नगर निगम किस तरह सफाई व्यवस्था को अंजाम दे रहा है, इसका एक नमूना भरतपुर शहर के बाजार में देख लीजिए। नगर निगम की यह कार्यशैली शहर के व्यापारियों और आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

अमूमन पूरे देश में बाजारों में नालियों की साफ-सफाई तब होती है जब बाजार बंद रहता है। लेकिन भरतपुर का नगर निगम ठीक इसके उलट काम कर रहा है। उसने बाजार की नालियों से कीचड निकालने काम शुरू किया, यहां तक तो ठीक किया। लेकिन उसने इनकी सफाई का ऐसा समय चुना जिससे व्यापारियों और आम लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई।

नगर निगम ने सफाई का वह समय चुना जब बाजार खुल जाता है। इससे स्थिति ये हो गई है कि दुकानों के आगे कीचड़ के ढेर लग गए हैं। इससे व्यापारियों को तो परेशानी हो ही रही है, उनतक पहुँचने वाले ग्राहकों को खरीदारी करने में मुश्किलें खड़ी कर दी गई हैं। कीचड़ में होकर जाने से उनके हाथ- पैर सन जाते हैं।

 नगर निगम की इस कार्यशैली को लेकर शनिवार को कोतवाली कुम्हेर गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में नगर निगम द्वारा बाजार खुलने के समय नालियों से कीचड़ निकालने को गलत बताते हुए इसे रात्रि में या मंगलवार को निकालने की मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि पहले दो साल कोरोना के कारण और अब मंहगाई के कारण व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उस पर नगर निगम प्रशासन द्वारा खुले बाजार में ही  दुकानों के सामने कीचड़ निकालकर दुकान का रास्ता अवरुद्ध कर व्यापारी के जले पर नमक छिड़कने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्य बाजार की रोड लाइट भी बंद
बैठक में कहा की शहर के मुख्य बाजार की रोड़लाइटें बंद पड़ी हैं।  बाजार बंद होते ही शहर में अंधेरा छा जाता है। नगर निगम अपनी कमी को छिपाने के लिए व्यापारियों को परेशान कर रहा है। बैठक में  संघ ने निगम प्रशासन से नालियों की सफाई रात में कराने, बाजार की रोड़ लाइट को चालू कराने और सड़कों में  पड़े गड्ढों को भरवाने की मांग की गई।

बैठक में संघ के महामंत्री सुंदर सिंह होल्कर, राकेश मित्तल, मोहित गोयल, सुमित अरोड़ा, गोपाल गोयल, राधेश्याम, राहुल लोहिया, अजय बंसल, मुकेश बंसल, नीरज चौधरी, दीपक खट्टर, पवन गोला आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर को ED ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

वसुंधरा नहीं होंगी राजस्थान भाजपा का CM चेहरा, PM मोदी होंगे फेस

ज्ञानवापी मामले की वाराणसी कोर्ट में ही होगी सुनवाई, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

31 मई को देश भर में थम सकते हैं रेल के पहिए, जानिए इसकी वजह

ज्ञानवापी में स्वास्तिक, त्रिशूल और कमल के ढेरों निशान, सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए डिटेल

अनुकंपा नियुक्ति पर कैट का बड़ा फैसला, रेलवे कर्मचारी की बेटी को नहीं दी नियुक्ति, जानिए वजह

डा. सत्यदेव आज़ाद की पुस्तक ‘वाक – कला’ का विमोचन

चर्बी की गांठ (लिपोमा) का कारण, उपचार, घरेलू नुस्खे