जयपुर
राजस्थान में गहलोत सरकार अगले साल यानी 2022 में REET-2022 के तहत 20 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। सीएम आवास पर हुई शिक्षा विभाग की बैठक में यह निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि REET-2022 14-15 मई को आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया है कि वर्ष 2022 में 14-15 मई को REET कराने का निर्णय किया है। इससे प्रदेश को करीब 20 हजार नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों के लिए भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है- इसके साथ ही पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं को भी माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार निरंतर फैसले ले रही है। इसके लिए समयबद्ध रूप से भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में आगामी वर्ष में शिक्षकों के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
