भरतपुर
राजस्थान के 7 पुलिसकर्मियों को नए साल गैलंट्री प्रमोशन दिया गया है। इनमें एक पुलिकर्मी भरतपुर का भी शामिल है। ये पुलिसकर्मी वे हैं जिन्होंने खेल के क्षेत्र में राजस्थान और राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है।
पुलिस मुख्यालय की सूचना के अनुसार पदोन्नत होने वालों में एक एएसआई को सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल को एएसआई और 5 कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है।
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिनीता ठाकुर के मुताबिक राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 में अंकित प्रावधान अनुसार अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और भारतीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और पदोन्नति के लिए गठित खेल कमेटी कीअनुशंसा के अनुसार साल 2021-22 की रिक्तियों के विरुद्ध पदोन्नति के लिए विशेष नामांकन किया गया है।
अतिरिक्त महानिदेशक बिनीता ठाकुर के अनुसार अजमेर में सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश को एसआई और टोंक में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं अजमेर में खेल कोटे में भर्ती कांस्टेबल रामकुमार, पाली में कांस्टेबल राकेश, 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर में कांस्टेबल मेघश्याम, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर में कांस्टेबल हेतराम और आयुक्तालय जयपुर में कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र सिंह को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
