द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का त्याशी बनाए जाने पर पूर्व मंत्री रामकिशोर मीना ने जताया आभार

दौसा 

राजस्थान के पूर्व मंत्री व भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर मीना ने पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एनडीए द्वारा राष्ट्रपति चुनाव हेतु प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि इस निर्णय से सर्वत्र आदिवासी समुदाय में हर्ष है।

राजस्थान के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामकिशोर मीना

रामकिशोर मीना ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद के लिए किसी ऐसे  आदिवासी समाज से जिस का दोहन अन्य दलों ने केवल वोट प्राप्त करने के लिए किया हो, केवल चुनाव के समय  प्रलोभन देकर वोट लिए हों,  ऐसे में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनके उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

मीना ने कहा कि मोदी एक बहुत बड़े पारखी हैं  जिन्होंने अत्यंत गरीबी में पैदा हुई संथाल  आदिवासी समाज की , जिसका बचपन में ही पिता का साया उठ गया हो , दो पुत्रों को असामयिक काल ने अपने आगोश में ले लिया हो, पति का साथ भी  बीच में ही  छूट गया हो, उनको राष्ट्रपति पद के लिए NDA का उम्मीदवार चुना।

रामकिशोर मीना ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने समाज सेवा के साथ राजनीति में प्रवेश किया। समय-समय पर मिले दायित्वों का सफलतापूर्वक पालन किया। पार्षद से राज्यपाल तक का सफर पूरा किया। रामकिशोर मीना ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है  जो गरीब, महिला सशक्तिकरण, आदिवासियों के कल्याण को समर्पित है तथा हर मुकाम पर उन्हें उचित स्थान, सम्मान देती है  और जिसने  सर्वप्रथम आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से मंत्रालय बनाया। सर्वाधिक राज्यपाल, उपराज्यपाल जनजाति समुदाय के बनाए।

मीणा ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति भी आदिवासी समुदाय  की ओर से आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश की सर्वोच्च संस्था राष्ट्रपति के लिए महिला आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देकर बहुत बड़ा आदिवासियों के ऊपर उपकार किया है।

यशवंत सिन्हा दें द्रौपदी मुर्मू को समर्थन
मीणा ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से भी आग्रह किया है कि वह राष्ट्रीय हित में सर्वसम्मति से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दें ताकि सर्वोच्च संस्था का और भी सम्मान बढ़े। मीणा ने अन्य दलों से भी आग्रह किया है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में आदिवासियों के कल्याण के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में अपना समर्थन, वोट दें।

पार्षद और पार्षद पति डेढ़ लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

घर के बाहर दीवार पर लगाते हैं बीवियों की फोटो, जानिए कहां है ये अनोखा रिवाज

इस साल टाटा ग्रुप का यह शेयर कर सकता है मालामाल

वाणी के जादूगर उद्घोषकों के लिए अद्भुत पुस्तक ‘वाक्‌ कला’

आपके काम की है ये खबर: अब जल्दी ही पाइप लाइन से सीधे रसोई तक पहुंचेगी गैस, जानिए डिटेल

बड़ा फैसला: अब फार्मासिस्ट ही बन पाएगा फार्मेसी कौंसिल का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष