घर के बाहर दीवार पर लगाते हैं बीवियों की फोटो, जानिए कहां है ये अनोखा रिवाज

OMG 

दुनिया में ऐसे अनेक देश हैं जो अपने यहां की अनोखी रीति रिवाजों के कारण पहचाने जाते हैं। वहां की अजीबोगरीब बातें लोगों को हैरान कर देती हैं। कहीं सांस्कृतिक विरासत और कहीं उनके अनूठे कानून उनको उनकी अलग पहचान देते हैं। ऐसा ही एक देश है ब्रुनेई जहां लोग अपने घरों के आगे अपनी बीवियों की फोटो लगाते हैं। आज हम एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्रुनेई इंडोनेशिया (Indonesia) के पास स्थित है। इस देश में आज भी राजतंत्र चलता है, यानी यहां का राजा का शासन चलता है। ब्रुनेई भी अंग्रेजों का गुलाम रह चुका है, जिसे 1 जनवरी,1984 को आज़ादी मिली थी।

इस देश के लोग अपने घर के बाहर दीवारों पर अपनी बीवियों के फोटो लगाते हैं। यहां तक कि यहां के राजा भी अपने महल के बाहर अपनी बीवी की फोटो लगाता चाय। हालांकि सुल्तान की फोटो भी दीवार पर देखने को मिल जाएगी। किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की भी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। ब्रुनेई में यह रिवाज (Brunei Unique Custom) सदियों से चला रहा है

ब्रुनेई (Brunei) का दुनिया के तमाम अमीर देशों में नाम भी शामिल है, ज्यादातर अमीर देशों में लोग लग्जरी कारों (Luxury cars) के साथ अच्छे बंगला बनाना पसंद करते हैं।  लेकिन ब्रुनेई में इसके विपरीत लोग घरों से ज्यादा कारों के शौकीन हैं । इसीलिए यहां घरों से ज्यादा कारों की संख्या है। इस देश में जितने घर हैं, उससे कहीं ज्यादा तो यहां लोगों के पास कारें हैं।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां प्रति एक हजार लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं। यहां कारें अधिक होने का कारण ये है कि यहां तेल की कीमतें बहुत कम हैं और साथ ही साथ लोगों को परिवहन कर भी लगभग न के बराबर ही देना पड़ता है।

सबसे खास बात कि यहां के लोग फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। इसी के चलते यहां मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिलते हैं।

इस देश के राजा की गिनती दुनिया के सबसे रईस राजाओं में से एक माना जाता है।   साल 2008 में आई एक रिपोर्ट में उनकी सम्पत्ति करीब 1363 अरब रुपए यानी एक लाख 36 हजार 300 करोड़ रुपए थी।   उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है और यही वजह है कि उनके पास 7,000 के आसपास कारें हैं। उनकी निजी कार को सोने से जड़ी हुई है।  वह जिस महल में रहते हैं, उसे दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल माना जाता है, जिसमें एक हजार 700 से भी ज्यादा कमरे हैं।

वाणी के जादूगर उद्घोषकों के लिए अद्भुत पुस्तक ‘वाक्‌ कला’

भारत का ये है इकलौता जज जिसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया, वजह थी खौफनाक

रेलवे शुरू कर रहा है ये स्पेशल सीट, फायदे जानकर माताएं हो जाएंगी खुश

पुल पर हुई चेन पुलिंग तो लोगों को बचाने जान पर खेल गया रेलकर्मी, देखें वीडियो

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा

हम गाड़ी की सर्विस तो करवाते हैं लेकिन क्या हमने अपने शरीर की सर्विस करवाई कभी?

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा

बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है!