देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली

Natwar Singh Passes Away: देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह ( Natwar Singh) का 93 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। नटवर सिंह की गिनती देश के चुनिंदा कूतनीतिज्ञों में थी। नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले के जघीना गांव में हुआ था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर दु:ख जताया है।

नटवर सिंह की पिछले कुछ समय से तबीयत ठीक नहीं थी। वह 2004-05 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में विदेश मंत्री थे। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दी थीं और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े हुए थे। नटवर सिंह को 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई चर्चित किताबें भी लिखी थीं।

नटवर सिंह की शिक्षा मेयो कॉलेज, अजमेर और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Natawar Singh Education) में हुई। सन् 1953 में उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में सेवाएं देना शुरू किया। जिसके 31 साल बाद उन्होंने सन् 1984 में कांग्रेस ज्वॉइन की। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में पूर्व कांग्रेस सांसद और राज्यसभा सदस्य रहे नटवर सिंह 2004-05 की अवधि के लिए विदेश मंत्री रहे। उन्होंने अमेरिका, चीन (पेइकिंग) और संयुक्त राष्ट्र समेत कई अहम जगहों पर राष्ट्रदूत के रूप में सेवाएं दी।

नटवर सिंह भरतपुर लोकसभा सीट से दो बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद चुने गए थे। यहां से चुनाव जीतकर उन्होंने केंद्र सरकार में विदेश मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद संभाला। नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह वर्तमान में भरतपुर जिले की नदबई (Nadbai) विधानसभा से भाजपा विधायक हैं।

‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लोन की फाइल पास कराने के एवज में बैंक मैनेजर मांग रहा था 60 हजार की घूस, र‍िटायर्ड चपरासी सहित CBI ने दबोचा

CM भजनलाल के घर बजने वाली है शहनाई, बेटे अभिषेक ने बिहार कैडर की IAS अफसर से कानपुर में की सगाई | मुख्यमंत्री नहीं हो पाए शामिल

महंगा हुआ सरस का दूध, इतनी हुई बढ़ोतरी | जानें कब से लागू होंगी बढ़ी दरें

सरकारी बैंकों में नहीं घटेगी हिस्सेदारी | लोकसभा में बैंकिंग लॉ अमेंडमेंड बिल पेश

7th Pay Commission: AICPI के नंबर्स जारी, महंगाई भत्ते के स्कोर में आएगा बड़ा उछाल | जुलाई से इतना मिलेगा

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, SSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती | यहां देखें  डिटेल्स

Assistant Professor Recruitment: इस स्टेट में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की बम्पर भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन प्रोसेस | जल्दी करें अप्लाई

प्रदेश के कॉलेजों से 2025 -26 में इतने प्रिंसिपल, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता हो जाएंगे रिटायर, इनमें RVRES के शिक्षक भी शामिल | यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें आपके जिले से कौन हो रहा है रिटायर

इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

Good News: कर्मचारियों के इन 8 भत्तों में होगा 25 फीसदी का इजाफा | 18 महीने के DA एरियर पर आया ये अपडेट

सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें