पानी आंदोलन का किसानों ने किया समर्थन | ग्राम तरकमा में नुक्कड़ सभा

भुसावर 

पानी आंदोलन को लेकर किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि बगैर सिंचाई पानी के खेती बर्बाद होती जा रही है पहाड़ी एवं पथरीला क्षेत्र होने के कारण भुसावर और वैर में पेयजल का भी संकट है गहरे ट्यूबबैल सूख चुके हैं। किसान कर्ज में डूब चुका है। सरकार को बाणगंगा नदी में पानी लाने की व्यवस्था करनी चाहिये।

Judgment: यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राज्य कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते: हाईकोर्ट | असिस्टेंट प्रोफेसर की याचिकाएं खारिज

ग्राम तरकमा में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मलित होने आये समाजवादी विचारक पूर्व सांसद पंडित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह का लोगों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रामकिशन ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर सरकारें संवेदनहीन हो चुकी है। खेती की बढ़ती लागत ने किसान को कर्जदार बना दिया है। खेती के काम आने वाले उपकरण और खाद, बीज, दवाई लगातार मंहगे होते जा रहे हैं और किसान को उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा।

बैठक में किसान नेता इंदल सिंह ने कहा कि पिछले कई साल से किसान दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं। लेकिन केन्द्र सरकार एमएसपी और अन्य मांगों पर किसानों के साथ बातचीत करना नहीं चाहती। बीमा कंपनियां भी किसानों को लूट रही हैं। उन्होंने कहा कि इआरसीपी को केन्द्र सरकार ने छह वर्ष लेट किया। अब 50% जल निर्भरता पर शीघ्र कार्य आरम्भ करके निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत योजना के प्रथम चरण में ही भरतपुर और डीग जिले को पानी मिलना चाहिये।

सभा में किसानों ने बाणगंगा नदी में पानी लाने तथा वैर भुसावर की अरावली पहाड़ी श्रंखलाओं के बीच स्थित सीता बांध को और विकसित करने तथा इसे बंध बारैठा पांचना पाइप लाइन स्कीम से जोड़कर पानी भरने की मांग की । किसानों ने कहा कि सीता बांध और बाणगंगा नदी में पानी लाने के लिये जल्दी प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय किया जायेगा। किसानों ने कहा कि पुराने सभी कैनाल, नरुआ, बंध आदि जर्जर और टूटे पड़े हैं। सरकार को उनकी मरम्मत करनी चाहिये।

कार्यक्रम में पूर्व उप सरपंच मोहन सिंह तरकमा, वैद्य जगदीश प्रसाद पान्डे, रामजीत सिंह, बासुदेव बाबा, रामलखन चौधरी, पदम सिंह नगला धरसौनी, फतेह सिंह अजीत नगर, बच्चू डीलर, नरेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, बुद्दी मेंबर मंशापुर, राधेश्याम पंडित घाटरी ने हिस्सा लिया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Judgment: यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राज्य कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते: हाईकोर्ट | असिस्टेंट प्रोफेसर की याचिकाएं खारिज

7th Pay Commission: DA Hike को लेकर कर्मचारियों को होना पड़ सकता है इस बार मायूस, जानिए वजह

Judgment: कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात | जानें क्या है पूरा मामला

EPFO 3.0: करोड़ों कर्मचारियों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, सरकार करेगी PF में बदलाव | खत्म हो जाएगी ये लिमिट, हाथ में आएगी मोटी पेंशन | ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

ESIC लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार कर रही ये बड़ा काम, 14.43 करोड़ लोगों को  होगा फायदा

जयपुर में 2 छुटि्टयां घोषित, कलक्टर ने जारी किए आदेश

बदलने जा रही है बैंक कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी, महिलाकर्मियों को हो सकता है बड़ा फायदा | जल्‍द लागू होंगे नए नियम

Negotiable Instruments Act के अधीन संचालित संस्थानों में साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें