जयपुर में सिविल लाइन विधान सभा क्षेत्र की भाजपा महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के निवास को घेरा

जयपुर 

भाजपा द्वारा राज्य की अशोक गहलोत सरकार के विरुद्ध शुरू किए गए राज्य व्यापी आन्दोलन ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ के तहत शुक्रवार को भाजपा के सिविल लाइन विधान सभा क्षेत्र की सभी महिला मोर्चा मण्डल की कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अरूण चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्थानीय विधायक और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास को घेरा और वहां थाली नाद किया।

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला ACTO 6 लाख 10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार | 23 लाख मांगे थे

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सायं 4.30 बजे बाल निवास गार्डन पर एकत्रित होकर मंत्री के निवास की तरफ कूच किया जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इससे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रहे डा. अरूण चतुर्वेदी ने कहा राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

डा. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि बड़े शर्म की बात है लम्बे समय से एक मां अपने बेटे की तलाश के मामले को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठी है और सरकार महिला को न्याय देने की जगह मामले को पिछली सरकार के समय का बताकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला ACTO 6 लाख 10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार | 23 लाख मांगे थे

राजस्थान हाईकोर्ट में तकनीकी संवर्ग का होगा पुनर्गठन, 76 नवीन पदों का सृजन

रजिस्ट्रार ऑफिस के स्टोर में ही कर्मचारी ने ले ली घूस, ACB ने किया गिरफ्तार

बसपा ने की इन विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा | सभी दो सौ सीटों पर लड़ेगी चुनाव, इन 60 सीटों पर रहेगा ज्यादा फोकस

SSC JE Recruitment 2023: जेई के 1324 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, इस डेट तक करें अप्लाई

Q1 results: पंजाब नेशनल बैंक ने की जमकर कमाई, इतना उछल गया मुनाफा, शेयर में भी उछाल