ACB की बड़ी कार्रवाई: छह लाख की घूस लेते पकड़ा गया PWD का इंजीनियर, क्वालिटी कंट्रोल की NOC जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

सार: ACB ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD के एक अधीक्षण अभियंता को छह लाख की रिश्वत लेते हुए रहे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने यह रिश्वत क्वालिटी कंट्रोल की NOC जारी करने के एवज में एक ठेकेदार से मांगी थी। इससे पूर्व भी वह इस ठेकदार से दो बार में चार लाख की रिश्वत ले चुका था। मामले में ठेकेदार का भी मोबाईल जब्त कर अब ACB उसके ठिकानों और पूर्व के मामलों को खंगाल रही है। ACB को इस इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत वसूले जाने की शिकायतें लम्बे समय से मिल रही थीं। इसके बाद आज यह एक्शन लिया गया।

बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के बदले मांगी एक लाख की घूस, एंटी करप्शन टीम ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB ने ट्रैप की यह कार्रवाई अलवर में की है। गिरफ्तार इंजीनियर का नाम रामेश्वर सिंह जाटव है और वह अलवर के PWD विभाग में  क्वालिटी कंट्रोल अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात है। ACB ने उसे छह लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी रामेश्वर सिंह ने ठेकेदार से एक बार ढाई लाख रुपए तो एक बार डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

ACB अधिकारियों के अनुसार ठेकेदार की ओर से भवन, सड़क, नाला और जिस चीज का निर्माण कार्य किया जाता है, उस कार्य को पूर्ण होने के बाद पीडब्लूडी विभाग स्थित क्वालिटी कंट्रोल विभाग से उसे एनओसी लेनी पड़ती है। एनओसी मिलने के बाद ही उसके कार्य का भुगतान मिलता है।

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदार से क्वालिटी कंट्रोल की एनओसी जारी करने की एवज में छह लाख की रिश्वत की राशि मांगी थी। इससे पहले भी एस्टीमेट साइन करने व अन्य कार्यों के लिए वो कांट्रेक्टर से मोटी राशि वसूल चुका है। इस पर एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया। मामला सही पाया गया। एसीबी के अधिकारियों ने कांट्रेक्टर को छह लाख रुपए देकर रामेश्वर सिंह के पास भेजा। अलवर सरस डेयरी के पास कांट्रैक्टर ने रामेश्वर सिंह को छह लाख रुपए की रिश्वत दी।

इसके बाद तुरंत एसीबी की टीम ने रामेश्वर सिंह को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अधिकारियों ने दो लाख रुपए की राशि व चार लाख रुपए डमी राशि लेकर कॉन्ट्रैक्टर को रामेश्वर सिंह जाटव के पास भेजा।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रामेश्वर सिंह चार लाख रुपए रिश्वत ले चुका है। उसके खिलाफ लंबे समय से रिश्वत की शिकायतें मिल रही थी। अब उसके पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है। परिवादी ठेकेदार का भी मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के बदले मांगी एक लाख की घूस, एंटी करप्शन टीम ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

केजरीवाल सरकार का बजट पेश, मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब मोहल्ला बस, बनेंगे 26 नए फ्लाईओवर | जानिए दिल्ली सरकार ने और क्या किए ऐलान

दलित हिंदू से ईसाई बने CPM MLA की विधायकी हाईकोर्ट ने की रद्द, जानिए पूरा मामला

मनोभावों की अभिव्यक्ति है कविता

माफिया अतीक अहमद के दफ्तर पर पुलिस की छापेमारी, दीवारों-फर्श में दबा मिला करोड़ों का कैश और बड़ी संख्या में असलाह

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा से एक साल के लिए निलंबित, AAP ने लगाए ये आरोप

अब इस राज्य में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

इस हाईकोर्ट में निकली सिविल जज की बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर दें अप्लाई | जानें सैलरी और चयन प्रक्रिया

मेडिकल क्लेम के लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं’| कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा आदेश