पोस्टिंग के बदले ‘रेट’ तय, फिर जाल में फंसा अफसर | 25 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक CMHO गिरफ्तार

सवाई माधोपुर (SawaiMadhopur) के गंगापुर सिटी (GangapurCity) में ACB ने ब्लॉक CMHO बत्तीलाल मीणा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पोस्टिंग के बदले 30 हजार रुपये की डिमांड का खुलासा हुआ, ACB की कार्रवाई जारी है।

सवाई माधोपुर 

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में सरकारी कुर्सी की कीमत तय करना एक अधिकारी को भारी पड़ गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान (ACB) की टीम ने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ब्लॉक CMHO) बत्तीलाल मीणा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब आरोपी अधिकारी परिवादी से पोस्टिंग उसी स्थान पर बनाए रखने के बदले रिश्वत की बाकी रकम वसूल रहा था

सैलरीड कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन | HRA नियमों में ऐसा बदलाव, जो पड़ सकता है भारी

30 हजार में तय हुई थी पोस्टिंग की ‘डील’

ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानसिंह चौधरी के अनुसार, आरोपी बत्तीलाल मीणा ने परिवादी से उसकी मनचाही जगह पर पोस्टिंग बनाए रखने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत के बाद ACB ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में गोपनीय सत्यापन शुरू किया। उस समय आरोपी रकम लेने से बचता रहा, लेकिन निगरानी जारी रखी गई।

पहले 5 हजार लिए, फिर 25 हजार लेने पहुंचा… और फंस गया

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अधिकारी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद उसने शेष 25 हजार रुपये सोमवार को लेने के लिए परिवादी को बुलाया।

ACB ने पहले से जाल बिछा रखा था। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।

लंबे समय से थी नजर, आखिरकार हुआ पर्दाफाश

ACB अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद से ही आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। दोबारा वेरिफिकेशन और पुख्ता सबूत मिलने के बाद ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और ACB टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की वसूली का नेटवर्क कितना बड़ा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

स्टाफ की ‘आरक्षित’ बर्थ पर चला डंडा | अब एसी फर्स्ट-सेकेंड की सीटें सीधे यात्रियों के नाम, रेलवे बोर्ड ने जारी किए ये आदेश

590 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर | सरकारी खाते से छेड़छाड़, चार अधिकारी सस्पेंड

अनुबंध सेवाकाल भी गिना जाएगा पेंशन में | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल सरकार का बड़ा यू-टर्न

CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: अब प्रमोशन तय समय में | रेलवे बोर्ड ने जारी किया ‘मॉडल सिलेक्शन कैलेंडर’, इतने दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।