पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

मोहाली 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया वह 95 वर्ष के थे उनका मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को आईसीयू में रखा गया थासोमवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था, ‘प्रकाश सिंह बादल अब भी आईसीयू में चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैंबादल पिछले साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था

वरिष्ठ अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआप्रकाश सिंह बादल को 30 मार्च 2015 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

2022 में लड़ा था आखिरी चुनाव

प्रकाश सिंह बादल ने अपना आखिरी चुनाव 2022 में लड़ा था। यह इतिहास में पहली बार था कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह चुनाव लड़ने के बाद वह सबसे अधिक उम्र के चुनाव लड़ने वाले नेता बन गए थे। प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब उन्हें सबसे कम उम्र के सरपंच बनने का खिताब मिला था।

प्रकाश सिंह बादल ने 1957 में सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वह पंचायत राज, पशुपालन, डेयरी आदि विभागों के मंत्री रहे। इसके अलावा वह 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। इतना ही नहीं, मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वह सांसद भी चुने गए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें 

UP Board 10th और 12th Result घोषि‍त | 10वीं में प्रियांशी सोनी और 12वीं में  शुभ ने किया टॉप

सैनी समाज को आरक्षण के लिए आंदोलनकारी ने किया सुसाइड | सुसाइड नोट में लिखा- 12 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगे

पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे भारत का बेटा,भारतीय संस्कृति के थे मुरीद

PNB का कैशियर करोड़ों रुपए लेकर फरार, ग्रामीण बैंक में ताला डाल कर धरने पर बैठे | जमा की रसीद दी नहीं और खातों से करता रहा निकासी

SBI कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक अपने सिस्टम में करने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, जानिए डिटेल

डिजिटल भारत की दर्दनाक तस्वीर: भीषण गर्मी में टूटी कुर्सी के सहारे नंगे पांव चलकर बैंक पहुंची 70 साल की महिला

सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश; वकील हड़ताल पर नहीं जा सकते, न ही न्यायिक कार्यों से बच सकते हैं’ | जानिए  सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

मोदी सरकार 2024 में फिर सत्ता में लौटी तो अमीरी-गरीबी की खाई पाटने के लिए उठा सकती है ये बड़ा कदम | जानिए सरकार का क्या है पूरा प्लान