पंजाब में AAP MLA 4 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, PA के जरिए ली घूस, विजिलेंस ने दोनों को पकड़ा | गाड़ी से बरामद हुई राशि

बठिंडा

पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस की टीम ने 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कोटफत्ता ने अपने पीए के जरिए यह रिश्वत ली थी। पीए को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब में PNB से दिनदहाड़े 22 लाख कैश लूट ले गए हथियारबंद नकाबपोश बदमाश

गांव घुद्दा की महिला सरपंच के पति से पंचायत का बिल पास करने के एवज में विधायक के PA रेशम सिंह ने यह रिश्वत ली थी। विजिलेंस टीम ने दोनों को ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। पैसे विधायक की गाड़ी से बरामद हुए हैं। PA रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर गाड़ी में रख ली। उस वक्त विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान PA रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की।

यह थी शिकायत
गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायत के पैसे और ग्रांट फंसी हुई थी। जिसको लेकर विधायक के PA रेशम सिंह ने उससे 4 लाख की रिश्वत मांगी थी। ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत अफसर यह राशि रिलीज करता था, लेकिन विधायक के कथित दबाव की वजह से वह पैसे नहीं दे रहा था।

गहलोत ने की राजस्थान में एक लाख नई भर्तियों की घोषणा, सरकार कॉलेज भी खुलेंगे | यह भी कहा- कर्मचारियों को भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकते

सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार ने बताया  कि बीडीपीओ दफ्तर वाले 4 साल से तंग कर रहे थे। हमने कभी इनको हिस्सा नहीं दिया था। इसके बाद हमने बठिंडा देहाती के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को बताया। विधायक के पूछने पर बताया कि 25 लाख पेंडिंग हैं। इस पर पैसे रिलीज करवाने के एवज में विधायक ने अपना हिस्सा मांगा। विधायक ने 5 लाख में पूरी पेमेंट रिलीज करवाने का सौदा कर लिया। इसके बाद 7-8 लाख की पेमेंट भी करवा दी। इसके बाद विधायक ने पूरा हिस्सा मिलने पर ही पूरा पेमेंट करने की बात कही।

वकील साहब! मेरी कोर्ट में ज्‍यादा स्मार्ट मत बनिये, आप मुसीबत में पड़ जाएंगे | सुप्रीम कोर्ट में जज ने क्यों लगाई लताड़; जानिए यहां

पंजाब में आम आदमी पार्टी को सत्ता मिलने के 11 महीनों में 2 मंत्री भ्रष्टाचार के केस में कुर्सी गंवा चुके हैं। पहले हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला को बर्खास्त किया गया। उन पर ठेकेदार से काम के बदले कमीशन मांगने के आरोप लगे। CM भगवंत मान ने खुद उनकी बर्खास्तगी का खुलासा किया। इसके बाद दूसरे मंत्री फौजा सिंह सरारी का रिश्वत की सेटिंग का मामला सामने आया। जिसमें वह किसी से बात करते हुए पैसे लेने के बारे में प्लानिंग कर रहे थे। इसकी शिकायत भी पार्टी के भीतर पहुंची। हालांकि आरोप और कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में पार्टी ने कुछ नहीं कहा लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

भरतपुर से किडनैप दो युवकों को बोलेरो साहित जिन्दा जलाकर मार डाला, हरियाणा में मिले कंकाल और जली गाड़ी

गहलोत ने की राजस्थान में एक लाख नई भर्तियों की घोषणा, सरकार कॉलेज भी खुलेंगे | यह भी कहा- कर्मचारियों को भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकते

वकील साहब! मेरी कोर्ट में ज्‍यादा स्मार्ट मत बनिये, आप मुसीबत में पड़ जाएंगे | सुप्रीम कोर्ट में जज ने क्यों लगाई लताड़; जानिए यहां

PNB से दिनदहाड़े 22 लाख कैश लूट ले गए हथियारबंद नकाबपोश बदमाश

ऐसा शातिर चोर जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर सुनाता रहा फैसला। आप भी जानिए इसका दिलचस्प किस्सा, रह जाएंगे दंग

जयपुर-उदयपुर सहित MP में माइनिंग और प्रॉपर्टी कारोबारी के 35 ठिकानों पर IT की रेड | कैश में लेनदेन का मिला था इनपुट

राजस्थान में अपना ट्रेजरी सिस्टम P&A लागू करने पर CAG ने जताया ऐतराज | गहलोत सरकार नहीं बता रही हिसाब-किताब, जानिए इसकी वजह

अब बत्तीसी नहीं अट्ठाईसी बोलिए, घट रहे हैं दांत और गायब हो रही है अक्ल दाढ़ | एक स्टडी में खुलासा

7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर, जारी हुए AICPI के ताजा आंकड़े, अब इतना बढ़ जाएगा DA