राजस्थान की तीन सीट सहित देश की 14 विधानसभा सीटों और लोकसभा की दो खाली सीटों पर पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 17 अप्रेल को होगा मतदान, 2 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने लोकसभा की दो खाली सीटों और देशभर की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया। अधिसूचना के मुताबिक, सभी जगह 17 अप्रेल को वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजे आएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें राजस्थान की तीन सीट शामिल है। वहीं, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में एक-एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा।
राजस्थान में सहाड़ा, सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव
राजस्थान में सहाड़ा, सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव होंगे। राजस्थान की 3 विधानसभा सीटों में से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा ने चुनाव जीता था। सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और सुजानगढ सीट मास्टर भंवरलाल के निधन से खाली हुई है। भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से राजसमंद सीट खाली हुई है। यहां उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर भी चुनाव होना है, लेकिन इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।
मध्य प्रदेश में दमोह सीट पर उपचुनाव
मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।

यहां होंगे उपचुनाव 
लोकसभा उपचुनाव

  • आंध्र प्रदेश-1
  • कर्नाटक-1

विधानसभा उपचुनाव

  • राजस्थान-3
  • मध्य प्रदेश- 1
  • महाराष्ट्र- 1
  • गुजरात – 1
  • झारखंड – 1
  • कर्नाटक- 2
  • मिजोरम- 1
  • नागालैंड-1
  • ओडिशा-1
  • तेलंगाना-1
  • उत्तराखंड-1



[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS