नई दिल्ली
भूख और महंगाई से पाकिस्तान की जनता बुरी तरह बिलबिला रही है। आटा 250 रुपए किलो के पार पहुंच गया है। पैट्रोल-डीजल का भी यही हाल है। अन्य जरूरी चीजों की पाकिस्तान में बेहद किल्ल्त हो गई है। कंगाल इतना हो चुका है कि खजाने में कुछ भी नहीं बचा। राशन भी कुछ ही दिन का शेष बचा है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पाकिस्तान की आर्थिक तंगी पर तरस आ गया है और उसने केंद्र की मोदी सरकार बड़ी सलाह देते हुए कहा है कि अब भारत को पड़ोसी धर्म निभाने के लिए आगे आना चाहिए।
भारत सरकार को ये सलाह RSS के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने दिल्ली में हो रहे फिल्म प्रोड्यूसर इकबाल दुर्रानी के एक कार्यक्रम में दी। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे। इसमें डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान की भुखमरी के दौरान भारत उन्हें 10-20 टन गेहूं भेज सकता है। कृष्ण गोपाल ने कहा, ‘पाकिस्तान में आटा 250 रुपए किलो हो गया है। हमें दुख होता है। हम उन्हें आटा भेज सकते हैं। भारत तो 25-50 लाख टन गेहूं भी उन्हें दे सकता है, लेकिन वो मांगते ही नहीं है। 70 साल पहले वो हमारे साथ ही थे।’ उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान हमसे लड़ता रहा है। भारत से 4 युद्ध लड़ चुका है। हमला पाकिस्तान ही करता है। वो दिन-रात हमें अपमानित करते हैं फिर भी हम चाहते हैं कि वो सुखी हों।’
"Hamen Modi Mil Jaye bus, Na hamen Nawaz Sharif Chahiye, Na Imran, Na Benazir chahiye, General Musharraf bhi nahi chahiye"
— Meenakshi Joshi ( मीनाक्षी जोशी ) (@IMinakshiJoshi) February 23, 2023
Ek Pakistani ki Khwahish 😉 pic.twitter.com/Wbogbet2KF
संघ नेता ने कहा कि, ‘दोनों देशों के बीच इस दूरी का क्या फायदा है। हम तो चाहते हैं कि उनके यहां पर कोई कुत्ता भी भूखा ना रहे। हम सर्वे भवन्तु सुखिन: में भरोसा करने वाले देश हैं। पाकिस्तान हमसे मांग नहीं रहा है, लेकिन भारत को गेहूं भेज देना चाहिए। भारत की धरती पर कोई भी व्यक्ति भले वह जैन, सिख, वैष्णव, आर्य समाजी हो, वो सर्वे भवंतु सुखिन: के बिना अधूरा है।’
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश की सूची में हुआ आंशिक संशोधन
हरियाणा में असम रायफल के सिपाही की गोली मारकर हत्या | पंद्रह दिन पहले ही हुई थी शादी
अब बत्तीसी नहीं अट्ठाईसी बोलिए, घट रहे हैं दांत और गायब हो रही है अक्ल दाढ़ | एक स्टडी में खुलासा