दिल दहलाने वाली घटना: मां ने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका, सभी की मौत

रायगढ़ 

एक दिल को दहला देने वाली घटना खबर आ रही है। एक मां ने अपने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया। सभी छह बच्चों की मौत हो गई है। बच्चों में पांच बेटियां थीं और एक बेटा था। मंगलवार सुबह सभी बच्चों के शव कुएं से निकाल लिए गए। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।

यह खौफनाक घटना  महाराष्ट्र की राजधानी  मुंबई से 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव की है। जहां एक मां ने अपने 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और बाहर बैठकर उन्हें मरता हुआ देखती रही। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है। मरने वालों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया।

अलग रहने लगा था पति
लातूर जिले के निलंगा पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का पति के साथ झगड़ा हुआ जिसके बाद पति पत्नी से 20 किलोमीटर दूर जाकर किराए के घर पर रहने लगा लेकिन वह बेटे से मिलने आता रहता था एक दिन जब वह बेटे से मिलने आया तो पति-पत्नी में फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद गुस्से में महिला ने बेटे को कुएं में फेंक दिया

बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच
मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थीआरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। मृतकों में रोशनी, करिश्मा, रेशमा, विद्या, शिवराज और राधा शामिल है। वारदात की सूचना मिलते ही महाड़ के विधायक भरत गोगावले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करवाया।

ट्रेन ड्राइवर के रिश्तेदार ने खतरे में डाली सैकड़ों यात्रियों की जान, इमरजेंसी उपकरणों से छेड़छाड़, तीन कर्मचारी निलंबित

रेलवे के पूर्व अफसर के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज, 5.89 करोड़ की घूस की रकम के साथ किया था गिरफ्तार

रेलवे ने एक झटके में बदल दिया 114 साल पुराना प्रशासनिक ढांचा, अब कर दिया ऐसा, जानिए पूरी डिटेल

भारत का ये है इकलौता जज जिसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया, वजह थी खौफनाक

मासिक बंधी के SHO मांग रहा था चालीस हजार, बीस हजार रुपए लेते हुए ACB ने रंगे हाथों दबोचा