भोपाल
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू यानी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार ने राज्य में ‘जनता कर्फ्यू’ को 15 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में पाबंदियों को बिना किसी ढिलाई के लागू किया जाए। सीएम ने लोगों से शादियां टालने की भी अपील की है। बता दें, कि राज्य में 5 मई तक कोरोना के 89,244 एक्टिव केस थे। प्रदेश में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन होने की वजह से लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे तक रहेगा। शनिवार (15 मई) और रविवार (16 मई) को लॉकडाउन का स्टैंडिंग ऑर्डर पहले से ही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद ट्विटर पर कहा, ”हम निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं और अब हम #COVID19 पर अंतिम प्रहार कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि समस्त आवश्यक दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि यह मानवता पर संकट है, इसमें हम सबको एकजुट होकर प्रयास करना होगा। राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर अभी काम करने की जरूरत है। मतभेदों पर बाद में चर्चा कर लेंगे, अभी जीवन बचाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘किल कोरोना अभियान पार्ट-2’ को हुई वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करना होगा। गांवों में संक्रमण नहीं रोका गया, तो स्थिति काबू से बाहर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांवों में भी संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में जरा भी ढिलाई की, तो बड़े संकट में फंस जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का फैसला स्थानीय स्तर पर होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप सबकी सहमति से निर्णय लेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनििधयों, कांग्रेस, बीजेपी के सदस्यों समेत समाजसेवियों को मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए अपने-अपने इलाकों में व्यवस्थाएं करने को कहा।
विधानसभा वार बनेंगे क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विधानसभावार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनेंगे। जिसे क्षेत्र का विधायक लीड करेंगे। जिसमें एसडीएम, राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी को शामिल किया जाए। क्षेत्र में भीड़ वाले स्पॉट चिन्हित कर सख्ती की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रभारी मंत्री व सांसद जिम्मेदारी लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीएम, जनपत पंचायत सीईओ, आरएएस, सभी राजनीतिक कार्यकर्ता, समाज सेवी, जनअभियान परिषद मिलकर ग्रामीण क्राइसिसम मैनजमेँट ग्रुप बनाएंगे।
गरीबों को इलाज, सीटी स्कैन व एंबुलेंस सुविधा मुफ्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए कोरोना इलाज की मुफ्त रहेगा। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन और एंबुलेंस की सुविधा भी मुफ्त रहेगी। उन्होंने कहा कि भोपाल से मुख्यमंत्री गांव में कोरोना को नहीं रोक सकता। यह जिम्मेदारी पंचायतों को लेना होगी।
ये भी पढ़ें
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
