जयपुर
राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
कोरोना महामारी के बीच राजस्थान का एक लेखा संवर्ग ऐसा भी है जो आज भी अन्य फ्रंटलाइन वर्कर की तरह अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से दे रहा है फिर भी राजस्थान सरकार लेखा संवर्ग को फ्रंटलाइन वर्कर मानने को तैयार नहीं। इस कारण कोरोना में असमय कलकलवित हुए इस लेखा संवर्ग के कर्मचारियों को 50 लाख की अनुग्रह राशि से वंचित होना पड़ रहा है। राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि लेखा कार्मिकों को भी फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया जाए।
एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश गर्ग ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे एक पत्र में कहा है कि सरकार द्वारा घोषित जन अनुशासन पखवाड़े में जिन विभागों को खोला गया है उनमें वित्त विभाग के साथ अन्य विभागों यथा चिकित्सा विभाग, गृह विभाग, कोषालयों, राजस्व विभागों में भी राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा के कार्मिक यथा कनिष्ठ लेखाकार / सहायक लेखाधिकारी द्वितीय एवं सहायक लेखाधिकारी प्रथन अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से दे रहे हैं। इसके बावजूद लेखा कार्मिकों को फ्रन्ट लाइन वर्कर घोषित नहीं किया गया है। इससे इस दौरान असमय कलकलवित हुए लेखा कर्मियों को 50 लाख की अनुग्रह राशि से वंचित होना पड़ रहा है।
अनुग्रह राशि दिए जाने के आदेश जारी किए जाएं
राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गत वर्ष भी इस महामारी के दौरान राजस्थान एकाउन्टेन्टस एसोसिएशन ने सर्वप्रथम वेतन कटौती के प्रस्ताव राज्य सरकार को दिए थे एवं इस महामारी के दृष्टिगत गत वर्ष लगाए गए लॉक डाउन अवधि में भी लेखा कर्मियों द्वारा पूर्ण मनोयोग से अपनी सेवाएं दी गई थी। एसोसिएशन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा कोविड के विरुद्ध संघर्ष में सेवारत फन्ट लाइन वर्कर जो इस महामारी के कारण मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं, उनको 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की गई है, परन्तु लेखाकर्मियों जिनको उक्त लॉकडाउन अवधि में सेवारत रहते हुए संक्रमण होने के कारण मृत्यु हुई है, को अनुग्रह राशि स्वीकृत नहीं की जा रही है। विगत दिनों में भी कई लेखा कर्मी इस महामारी के कारण असमय कालकलवित हो चुके हैं। इसके फलस्वरूप लेखा कर्मियों में भारी आक्रोश है।
पत्र में आग्रह किया गया कि कि राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा के अधिकारी / कर्मचारी जो अपनी जान को जोखिम में डाल कर कोविड महामारी के दौरान अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनको भी फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने एवं कोविड गाइडलाइन अनुसार अनुग्रह राशि दिए जाने के आदेश जारी किए जाएं। जिससे उनका मनोबल बना रहे।
ये भी पढ़ें
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
