ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल | हिमाचल में 17 अफसरों के तबादले, नए कमिश्नर से लेकर एसडीएम तक बदली जिम्मेदारियां

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर 17 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचएएस अधिकारी शामिल हैं।

शिमला 

हिमाचल प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में मंगलवार देर शाम बड़ा फेरबदल देखने को मिला। राज्य सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचएएस अधिकारी शामिल हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा

आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

आदेशों के अनुसार Sandeep Kumar को मंडलायुक्त कांगड़ा नियुक्त किया गया है। वहीं Duni Chand Rana को एचपीएमसी (HPMC) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। राणा को इसके साथ ही एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, शिमला और एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Ram Kumar Gautam को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि Hemis Negi को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

सरकार ने Kumud Singh को निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी दी है। वहीं Vinay Singh को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

ट्रेन टिकट कैंसिल करने में अब जरा सी देर भारी | रेलवे ने बदले नियम, दलालों पर लगाम के लिए 8 घंटे वाला ‘क्लॉक’ लागू

इसके अलावा Manish Kumar को सेटलमेंट ऑफिसर, शिमला डिवीजन और Akshay Sood को सेटलमेंट ऑफिसर, कांगड़ा मंडल लगाया गया है। वहीं Dwij Goyal को उप मंडल अधिकारी (सिविल), पांवटा साहिब नियुक्त किया गया है।

आईएफएस अधिकारी को भी नई भूमिका

वन सेवा के अधिकारी Pushpendra Rana को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है। वे इसके साथ ही निदेशक आपदा प्रबंधन और सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (शिमला) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

एचएएस अधिकारियों में भी बदलाव

सरकार ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (Himachal Pradesh Administrative Service) के 8 अधिकारियों के तबादले भी किए हैं।

Shravan Kumar को कार्यकारी निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नियुक्त किया गया है, जबकि Sachin Kanwal (मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव) को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे Raman Gharsangi को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) बनाया गया है। Subhash Gautam को सहायक आयुक्त, मंडलीय आयुक्त कांगड़ा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

अब पिन नहीं, चेहरा करेगा पेमेंट मंजूर | भीम ऐप में आया ऐसा फीचर, 5 हजार तक का ट्रांजैक्शन होगा झटपट

इसी क्रम में Manmohan Singh को सहायक आयुक्त, डीसी कार्यालय चंबा लगाया गया है। Krishna Kumar Sharma को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक), सरकाघाट, Gunjit Singh Cheema को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक), मनाली तथा Raman Kumar Sharma को उप मंडल अधिकारी (सिविल), कफोटा नियुक्त किया गया है।

साथ ही Jaspal को उपमंडल अधिकारी (सिविल), शिलाई के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

तैनाती की प्रतीक्षा कर रहीं Akanksha Sharma को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पार्वती परियोजना कुल्लू लगाया गया है, जबकि Dr. Charanji Lal को सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त Rajindra Kumar Gautam को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।