हिमाचल प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर | सचिवालय से जिलों तक IAS–HAS अधिकारियों की नई तैनाती

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में IAS और HAS अधिकारियों के बड़े तबादले। सचिवालय से जिलों तक नई तैनाती, अमरजीत सिंह सचिव सहकारिता, हमीरपुर में नया डीसी।

शिमला 

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को नई धार देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) के अधिकारियों के तबादले व तैनाती के बड़े आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक कई अहम पदों पर चेहरे बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक संतुलन और कार्यप्रवाह में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलेगा।

उपायुक्त हमीरपुर के पद पर कार्यरत अमरजीत सिंह को स्थानांतरित कर सचिव सहकारिता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सी. पॉलरासु को इस पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अमरजीत सिंह को हाल ही में सचिव पद पर पदोन्नति मिली थी।
वहीं गंधर्व राठौर को विशेष सचिव (कार्मिक) के दायित्व से हटाकर उपायुक्त हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2026 नौकरियों का महावर्ष | भजनलाल सरकार का भर्ती कैलेंडर जारी, एक लाख+ पदों पर परीक्षा तय

2007 बैच की आईएएस अधिकारी शैनामोल ए. को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं एफए व आरपीजी) के साथ-साथ शिमला मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे पहले से ही सचिव (आयुष) का अतिरिक्त दायित्व संभाल रही हैं।

विनोद कुमार को कांगड़ा मंडलायुक्त पद से हटाकर सचिव (तकनीकी शिक्षा) बनाया गया है, हालांकि वे कांगड़ा मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत संभालते रहेंगे।
अब तक प्रतीक्षारत दलीप कुमार नेगी को विशेष सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें विशेष सचिव (उद्योग एवं गृह) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक फेरबदल में दिव्यांशु सिंगल को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम बनाया गया है। वे चिकित्सा सेवाएं निगम के एमडी का अतिरिक्त दायित्व भी निभाएंगे।
नेत्रा मेटी को एसडीएम पालमपुर से स्थानांतरित कर नगर निगम आयुक्त, पालमपुर नियुक्त किया गया है, जबकि एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

सचिन शर्मा को एसडीएम अंब से हटाकर अतिरिक्त उपायुक्त-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), शिमला लगाया गया है।
सुदेश कुमार मोख्टा, जिन्हें सचिव पद पर पदोन्नति मिली है, उनके तबादला आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

प्रदेश प्रशासनिक सेवा में भी अहम बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ विशेष सचिव (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कुलबीर सिंह राणा को उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास), तलवाड़ा (राजा का तालाब) नियुक्त किया गया है।
संजीत शर्मा को एसडीएम थुनाग (मंडी) बनाया गया है, जबकि रमेश कुमार को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा सुमेध शर्मा को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं तथा गणेश ठाकुर को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम पालमपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2026 नौकरियों का महावर्ष | भजनलाल सरकार का भर्ती कैलेंडर जारी, एक लाख+ पदों पर परीक्षा तय

ठंड…

राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना: मां ही बनी कातिल | दो मासूमों की निर्मम हत्या कर खुद ने भी जहर खाया

जनवरी की सैलरी में बड़ा ट्विस्ट! DA में 5% उछाल की आहट, 8वें वेतन आयोग की चाल से बढ़ेगा कर्मचारियों का ग्राफ

रेलवे बोर्ड का नया आदेश, परिवार की परिभाषा बदली; माता-पिता के बाद भी बेटियों के नाम जारी रहेंगे ये ख़ास लाभ

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।