हरियाणा बोर्ड पेपर लीक कांड: चार DSP व तीन SHO सहित 25 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ 

हरियाणा (Haryana) में बोर्ड परीक्षा (Board exam) के दौरान हुए पेपर लीक (या ‘पेपर आउट’) मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने इस गंभीर लापरवाही पर त्वरित और कड़ा एक्शन लेते हुए 4 डीएसपी समेत कुल 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों में तैनात सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के इनविजिलेटरों, दो सेंटर सुपरवाइजरों सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों पर भी गाज गिरी है। हरियाणा सरकार की इस बड़ी कार्रवाई से न केवल शिक्षा विभाग बल्कि पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Judgment: कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया ये ऐतिहासिक फैसला फैसला | अब नहीं चल सकेगी सरकार की मनमानी, जानें हाईकोर्ट ने क्या जारी किए दिशा निर्देश

पेपर ‘लीक’ नहीं, बल्कि ‘आउट’ हुआ – सीएम सैनी
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रेस वार्ता में साफ किया कि यह मामला पेपर लीक का नहीं, बल्कि ‘पेपर आउट’ का है, यानी परीक्षा शुरू होने के बाद पेपर व्हाट्सएप के जरिए बाहर पहुंच गया। इस गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब तक कौन-कौन हुआ निलंबित?

  • 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जिनमें 4 डीएसपी, 3 एसएचओ और 1 चौकी इंचार्ज शामिल हैं।
  • सरकारी स्कूलों के 4 और प्राइवेट स्कूल के 1 इनविजिलेटर पर कार्रवाई।
  • 2 सेंटर सुपरवाइजर – संजीव कुमार और सत्यनारायण – भी निलंबित।
  • 8 परीक्षार्थियों व 4 बाहरी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज।

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा होगी और कड़ी
इस घटना के बाद सरकार ने बोर्ड परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है। अब सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए CCTV निगरानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को और कड़ा किया जाएगा।

भविष्य में हुई गड़बड़ी तो और सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री सैनी ने साफ कर दिया है कि भविष्य में अगर कोई परीक्षा केंद्र इस तरह की लापरवाही में शामिल पाया गया, तो दोषियों पर और भी कठोर कार्रवाई होगी। राज्य सरकार परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए कोई भी समझौता नहीं करेगी।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में इन सरकारी कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, अब किया ये गुनाह तो खत्म हो जाएगी उनकी नौकरी

Judgment: कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया ये ऐतिहासिक फैसला फैसला | अब नहीं चल सकेगी सरकार की मनमानी, जानें हाईकोर्ट ने क्या जारी किए दिशा निर्देश

राजस्थान में पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, गृह विभाग ने जारी किए आदेश | देखें पूरी लिस्ट

हाई कोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला मंजर, श्रद्धालुओं को लेकर जयपुर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर कोच ट्रक में घुसी, चार की मौत, 25 घायल | सभी मृतक राजस्थान और यूपी निवासी

बैंक घोटाले में बड़ा फैसला: पूर्व बैंक मैनेजर समेत 5 दोषियों को 7 साल की सजा, 93 लाख का जुर्माना

घरों से लुप्त होते रसोईघर…

हरियाणा में डॉक्टरों की भर्ती में बड़ी चूक, दो गुना अभ्यर्थियों को नहीं बुलाया, 206 पद खाली रह गए

सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें

बैंक की तिजोरी की क्षमता 10 करोड़, समा गए 122 करोड़! RBI की जांच में बड़ा खुलासा | घोटाले का बड़ा खेल बेनकाब, ऑडिटर्स और बैंक अधिकारियों पर शक | बैंकिंग सिस्टम पर भी बड़ा सवाल

साल में एक नहीं, दो बार होगी CBSE 10वीं की परीक्षा | जानें कब से बदल जाएगा परीक्षा का पूरा सिस्टम

जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें