साल में एक नहीं, दो बार होगी CBSE 10वीं की परीक्षा | जानें कब से बदल जाएगा परीक्षा का पूरा सिस्टम

नई दिल्ली 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जो उनकी परीक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव लाएगा। 2026 से CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करेगा, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को सुधारने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

राजस्थान विधानसभा में हंगामे का हाईवोल्टेज ड्रामा, स्पीकर देवननी की आंखों में आए आंसू, डोटासरा बोले- साबित कर दो, राजनीति छोड़ दूंगा | गीता की कसम तक पहुंची सियासत

नए दिशा-निर्देशों के तहत, परीक्षा दो चरणों में संपन्न होगी:
📌 पहला चरण: 17 फरवरी से 6 मार्च
📌 दूसरा चरण: 5 मई से 20 मई

छात्रों के पास दोनों परीक्षाओं में बैठने का विकल्प रहेगा और वे अपनी सुविधानुसार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक सत्र चुन सकते हैं। हालांकि, दोनों परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी, जिससे छात्रों की गहन समझ और कौशल का मूल्यांकन होगा।

एक बार प्रैक्टिकल, दो बार लिखित परीक्षा
नई नीति के अनुसार, भले ही लिखित परीक्षा साल में दो बार होगी, लेकिन प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार ही आयोजित किए जाएंगे। यह बदलाव छात्रों के परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करने और उन्हें अधिक लचीलापन प्रदान करने के लिए किया गया है।

फीस भी होगी एडवांस में जमा
CBSE के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों परीक्षाओं के लिए एक ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे और परीक्षा शुल्क आवेदन प्रक्रिया के दौरान ही एक साथ लिया जाएगा।

नीति पर सुझाव देने का मौका
मसौदा मानदंड अब सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं और हितधारक 9 मार्च तक अपनी राय दे सकते हैं। इसके बाद अंतिम नीति को लागू किया जाएगा।

क्या यह बदलाव छात्रों के लिए राहत लेकर आएगा या बढ़ाएगा उनकी मुश्किलें? 2026 की परीक्षा प्रणाली पर आपकी क्या राय है? संक्षेप में व्हाट्सएप नंबर 9460426838 पर झटपट भेज दीजिए 

———————

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

संध्या काल में संघर्ष: राजस्थान में विश्वविद्यालय पेंशनर्स का महाधरना, न्याय की गुहार, सरकार से समाधान की मांग

राजस्थान विधानसभा में हंगामे का हाईवोल्टेज ड्रामा, स्पीकर देवननी की आंखों में आए आंसू, डोटासरा बोले- साबित कर दो, राजनीति छोड़ दूंगा | गीता की कसम तक पहुंची सियासत

PNB में लूट का ब्लॉकबस्टर सीन – लुटेरा बैग में 10 लाख कैश भरकर भागने ही वाला था, तभी हुआ ऐसा कि उड़ गए होश

जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास

राजस्थान में फोन टैपिंग पर फिर सियासी धमाका, गुस्साए किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार को फिर ललकारा और कर दिया यह नया दावा, मच गया बवाल

रेलवे भर्ती घोटाला: फर्जी पहचान, डमी कैंडिडेट और 15 लाख की रिश्वत, CBI ने  रेलवे के तीन अफसरों सहित  6 के खिलाफ दर्ज किया केस | राजस्थान के इन जिलों में छापे

PNB में यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे भर्ती घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: सोना, कैश और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियों से मचा हड़कंप | सोने-चांदी में बिक रही थी नौकरियां, रेलवे के दो सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर सहित छह हत्थे चढ़े

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें