जींद में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मौत

जींद 

हरियाणा के जींद स्थित  उचाना में रजबाहा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार में घी लेने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में ममेरा भाई बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

बताया गया है कि उचाना कला निवासी सोमबीर (23) बुधवार दोपहर मंडी से घर का राशन का सामान लेकर अपनी बुलेट बाइक से ममेरा भाई अनिल के साथ घर वापस लौट रहा था। उस दौरान रजवाड़ा मोड़ पर बाइक सवार युवकों ने सोमबीर पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोलियां लगने से सोमबीर बाइक समेत नीचे गिर कर घायल हो गया।

पिछले दिनों ही राजस्थान से अपने घर आया था सोमबीर
बताया जाता है कि सोमबीर का पिता ईश्वर सिंह राजस्थान में बर्तन बनाने की फैक्ट्री चलाता है और सोमबीर भी अपने पिता ईश्वर के साथ ही रहता है। पिछले दिनों ही वह अपने घर उचाना कलां आया था।। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

सरकार! अपने इस मंत्री की भी कुंडली खंगाल लीजिए, जब बोर्ड में हो रहा था घपला, तब भी यही चेयरमैन थे, अब फिर उन्हीं पर उठ रही है अंगुली

IT की रेड में मिला पूर्व IPS के घर पर खजाना, बेसमेंट में 650 लॉकर, अब तक तीन करोड़ बरामद

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा