जींद
हरियाणा में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइक आपस में भिड़ गई जिससे चार युवकों की मौत हो गई। एक्सीडेंट में 2 लोग घायल हो गए।
हादसा जींद जिले के दबलैन गांव के पास नरवाना से दबलैन रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर पांच युवक सवार थे और इनमें से चार की इस हादसे में मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोगों ने युवकों को नरवाना अस्पताल पहुंचाया।
मरने वालों में जींद के पिंजुपुरा गांव का रोहताश पुत्र भगतराम, सांगण गांव का विक्रम पुत्र सूरजभान, ढाकल गांव का दीपक पुत्र टेकचंद और लोहचब गांव का संजय शामिल है। ढाकल गांव का सचिन पुत्र ज्ञानचंद और पिंजुपुरा का अजय घायल हो गया। सांगण गांव विक्रम इन दिनों नरवाना में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, लोहचब गांव का संजय बुधवार को धान लेकर नरवाना मंडी में गया था और शाम को उसे बेचकर बाइक पर गांव लौट रहा था। जब वह दबलैन गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइिकल ने उसे सीधी टक्कर मार दी।
संजय अपनी बाइक पर अकेला था जबकि दूसरी बाइक पर 5 युवक सवार थे। इन पांचों की उम्र 19 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था और उनकी बाइक की स्पीड बहुत तेज थी। दोनों मोटरसाइिकलों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में सड़क पर गिरने से युवकों के सिर, मुंह और पैरों में गंभीर चोटें आईं और इसी वजह से 4 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देखकर दबलैन गांव के लोग मदद के लिए दौड़े और सभी युवकों को आनन-फानन में नरवाना अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा कर मृतकों के शव नरवाना अस्पताल में रखवा दिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ACB का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन | नगर पालिका में 50,000 की रिश्वत लेते सहायक कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार
- इंडस्ट्री–अकाडमिया इंटरफेस का 44वां राष्ट्रीय आयोजन | शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग पर हुआ मंथन, 400 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी
- एग्जिट पोल 2026: किसकी बनेगी सरकार? | चौंकाने वाले आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी धड़कनें, बंगाल में BJP की आंधी, तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, केरल में UDF वापसी के संकेत
- वार्ड 41 की सभा में उठीं जमीनी समस्याएं | झूले टूटे, नालियां जाम—निगम ने सीएम तक बात पहुंचाने का दिया भरोसा
- जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली फाइनल मंजूरी | 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगा गुलाबी शहर का ट्रांसपोर्ट नक्शा
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
- हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल | हाई कोर्ट ने किए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, तुरंत नए पदभार संभालने के आदेश
- हरियाणा सरकार ने DA-DR बढ़ाकर 60% किया | 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को फायदा, जानें कब से मिलेगा एरियर
