शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम, एसयूवी कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में चली गई एक ही परिवार के आठ लोगों की जान

बाड़मेर 

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार रात गुड़ामालानी मेगा हाइवे पर दुल्हन के घर से महज आठ किलोमीटर पहले एक भयंकर हादसा हो गया एसयूवी कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत (Accident In barmer) में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की जान चली गई  इन आठ लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी जालौर जिले के सांचौर के रहने वाले हैं।

मृतक

जानकारी के अनुसार सांचौर से  एक ही परिवार के लोग एसयूवी कार से सोमवार रात गुड़ामालानी बारात में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे लेकिन 8 किलोमीटर पहले ही एसयूवी कार को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 4 गंभीर घायलों को गुड़ामालानी सरकारी अस्पताल में लाया गया जिसमें 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं एक गंभीर घायल को सांचौर रेफर किया गया है घटना की जानकारी मिलने पर गुड़ामालानी थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

मृतक

पोटलियों में समेट कर ले जाने पड़े शव
भीषण भिड़ंत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शवों को  पोटलियों में भरकर मुर्दाघर तक ले जाया गया। एसयूवी का फ्रंट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया कार के दरवाजे से लेकर स्टीयरिंग तक उखड़ गएट्रेलर तक पलट गया। बारात बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रही थी। इसी दौरान रामजी की गोल से गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फाटे के पास कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई। कार में सवार सभी लोग फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका।

इनकी हुई मौत
पूनमाराम (45) पुत्र ढीमाराम निवासी खारा जालोर, पूनमाराम (48) पुत्र भगवानाराम निवासी खारा जालोर, भागीरथराम (38) पुत्र पोकराराम निवासी जुजाणी भीनमाल, प्रकाश (28) पुत्र पेमाराम निवासी गोलिया रागेश्वरी बाड़मेर, मनीष (12) पुत्र पूनमाराम निवासी खारा जालोर और प्रिंस (5) पुत्र मांगीलाल निवासी सेड़िया जालोर, मांगीलाल (35) पुत्र नैनाराम निवासी सेड़िया और बुधराम (40) पुत्र कानाराम (जालोर जिले में कार्यरत हेड कांस्टेबल) खरड़ा जालोर गंभीर घायल प्रकाश (20) पुत्र हरजीराम निवासी सेड़िया जालोर का इलाज चल रहा है

ये हैं कानपुर हिंसा के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जिनको खोज रही है पुलिस, UP पुलिस बोली; अभी और चेहरे आएंगे सामने

असहायों के लिए ‘अन्नपूर्णा’ बना भरतपुर ऑयल मिलर्स एसोसिएशन

रेलवे का एक और घूसखोर अफसर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख मांग रहा था, 50 हजार लेते हुए CBI ने दबोचा

पत्नी और अपनी दो बेटियों को पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया

पुस्तक समीक्षा: वाणी के जादूगर उद्घोषकों के लिए अद्भुत पुस्तक ‘वाक्‌ कला

भारत का ये है इकलौता जज जिसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया, वजह थी खौफनाक

रेलवे शुरू कर रहा है ये स्पेशल सीट, फायदे जानकर माताएं हो जाएंगी खुश

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा